Corona Crisis: झारखंड में अब और सख्ती के साथ 27 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन
Corona Crisis News: भारत में बच्चों के कोरोना टीका को लेकर बड़ी खबर आई है। दरअसल, कोविड-19 पर गठित एक्सपर्ट पैनल ने दो साल से 18 वर्ष के बच्चों के लिए भारत बॉयोटेक के कोवक्सिन टीके का ट्रायल करने की सिफारिश की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। अनुमति मिलने के बाद भारत बॉयोटेक बच्चों पर दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल करेगा।
कोरोना टीके की उपलब्धता को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच खींचतान जारी है। दिल्ली सरकार और केंद्र ने मई महीने के टीके को लेकर विरोधाभासी आंकड़ा दिया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि उसके पास कोरोना टीके की कमी हो गई है और केंद्र सरकार ने यदि वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई तो उसे अपने कई केंद्रों को बंद करना पड़ सकता है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि राज्य सरकार केंद्र से और टीके देने की मांग कर रही है लेकिन अभी तक वैक्सीन मिली नहीं है। ऐसे में यदि यही स्थिति बनी रही तो टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ सकता है।
अब विवाह समारोह में सिर्फ 11 लोग शामिल हो सकेंगे
झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से फैलने के मद्देनजर राज्य सरकार ने 'स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह' के नाम से लागू लॉकडाउन को बुधवार को और सख्ती के साथ 27 मई तक आगे बढ़ाने का फैसला किया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया जिसके तहत अब विवाह समारोह में सिर्फ 11 लोग शामिल हो सकेंगे।प्रतिबंधों में सख्ती करते हुए राज्य सरकार ने अब फैसला किया है कि राज्य के भीतर और अन्य राज्यों के साथ चलने वाली अंतःराज्यीय एवं अंतरराज्यीय बसें भी 27 मई की सुबह छह बजे तक नहीं चलेंगी। इस बैठक में 13 मई की सुबह छह बजे समाप्त हो रहे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 27 मई की सुबह छह बजे तक बढ़ाने का फैसला किया गया।
20 मई के बाद कोविशिल्ड की 1.5 करोड़ खुराक देने का वादा
"सबसे पहले जिनको दूसरी डोज मिलनी है उसे वैक्सीन मिले"
सीडीएस जनरल रावत ने चिकित्सा और रोगी देखभाल की समीक्षा की
कोविड-19 का भारत में मिला स्वरूप 44 देशों में पाया गया
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि भारत में पिछले साल पहली बार सामने आया कोरोना वायरस का बी.1.617 स्वरूप 44 देशों में पाया गया है और यह ‘स्वरूप चिंताजनक’ है। संयुक्त राष्ट्र की यह संस्था आए दिन इसका आकलन करती है क्या सार्स सीओवी-2 के स्वरूपों में संक्रमण फैलाने और गंभीरता के लिहाज से बदलाव आए हैं या राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकारियों द्वारा लागू जन स्वास्थ्य और सामाजिक कदमों में बदलाव की आवश्यकता है।
चीन ने बांग्लादेश को टीके की 5 लाख खुराक दी
चीन ने कोविड-19 रोधी टीकों की कमी का सामना कर रहे बांग्लादेश की मदद करने के लिए उसे ‘सिनोफॉर्म’ की 5,00,000 खुराक दी है। बांग्लादेश की आबादी 16 करोड़ है और भारत से ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीकों के निर्यात पर प्रतिबंध के बाद से वहां टीकों की भारी कमी आ गई है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 रोधी टीकों का निर्माण ‘सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया’ द्वारा किया जा रहा है। बांग्लादेश में चीन के राजदूत ली जिमिंग ने बुधवार को ढाका को ‘सिनोफॉर्म’ की खुराक सौंपी।
मेडिकर उपकरण की जमाखोरी, दो गिरफ्तार
राहुल-प्रियंका ने सरकार पर निशाना साधा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण एवं टीकाकरण की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि घर-घर टीका पहुंचाए बिना इस महामारी से लड़ना असंभव है। राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली देना देशवासियों के साथ धोखा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों व उन परिवारों के साथ मज़ाक़ है जिन्होंने अपनों को खोया है और ऑक्सीजन-अस्पताल-दवा की कमी झेल रहे हैं। रेत में सिर डालना सकारात्मकता नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है।’
नागपुर में कई टीकाकरण केंद्र बंद
बीते 24 घंटे कोरोना के 3,48,421 नए मामले, 4,205 लोगों की मौत
गुजरात : कोविड केंद्र में आग, 61 मरीज शिफ्ट
गुजरात के भावनगर में कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील किए गए एक होटल में बुधवार तड़के आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि “मामूली आग लगने और धुआं उठने के बाद” कोरोना वायरस के कुल 61 मरीजों को अन्य अस्पतालों में ले जाया गया।उन्होंने बताया कि आग लगने के वक्त अस्पताल में 68 मरीज थे। साथ ही बताया कि शेष सात मरीजों को भी जल्द ही स्थानांतरित किया जाएगा। राज्य की राजधानी से करीब 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होटल को एक निजी अस्पताल ने कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील किया था। अधिकारी ने बताया कि आग मामूली थी और इसपर तत्काल काबू पा लिया गया।
अंडमान में कोविड-19 के 28 नए मामले
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 28 और लोगों के कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,426 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि इस द्वीप समूह में सभी नए मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी 199 लोग कोरोना वायरस का इलाज करा रहे हैं जिनमें से 193 दक्षिण अंडमान जिले और छह उत्तर तथा मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में अभी कोविड-19 का कोई उपचाराधीन मरीज नहीं है। इस द्वीप समूह में केवल तीन जिले हैं।

