Khairagarh By-Election Result 2022 : खैरागढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस के पाले में, कांग्रेस की यशोदा वर्मा की बड़ी जीत, बीजेपी के कोमल जंघेल हारे
Chhattisgarh Khairagarh By Election Result 2022, Khairagarh upchunav Result 2022 Today: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर गत मंगलवार को उपचुनाव में करीब 78 प्रतिशत मतदान हुआ था। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से यह सीट रिक्त हुई थी जिसके बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी। इस उपचुनाव में 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था।
Chhattisgarh Khairagarh By Election Result 2022, Khairagarh upchunav Result 2022: खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख छह हजार 266 तथा महिला मतदाता एक लाख पांच हजार 250 हैं। क्षेत्र में सुचारू रूप से मतदान के लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने एक बार फिर पूर्व विधायक कोमल जंघेल को चुनाव मैदान में उतारा था, जबकि कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया था। जंघेल और वर्मा दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग के लोधी जाति से हैं। खैरागढ़ क्षेत्र में लोधी जाति की संख्या अधिक है। जनता कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए वकील और खैरागढ़ राजपरिवार के दामाद नरेंद्र सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया था।
यशोदा वर्मा जनपद पंचायत सदस्य और अपने गांव में सरपंच रह चुकी हैं
यशोदा वर्मा खैरागढ़ में कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष हैं वह राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य भी रह चुकी हैं इसके अलावा वह पंचायत सदस्य और अपने गांव में सरपंच रह चुकी हैं।
खैरागढ़ उपचुनाव में आठ प्रत्याशियों पर NOTA पड़ गया भारी
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा चुनाव जीत गईं हैं और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल को हराया है, खास बात ये है कि इस उपचुनाव में नोटा (NOTA) तीसरे स्थान पर बताया जा रहा है।
कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने बीजेपी के कोमल जंघेल को करीब 20000 वोटों से हराया
खैरागढ़ सीट पर वैसे तो कुल प्रत्याशियों की संख्या भले ही दस थी लेकिन सीधा मुकाबला बीजेपी के कोमल जंघेल और कांग्रेस यशोदा वर्मा के बीच ही था जिसमें बाजी हाथ लगी कांग्रेस की यशोदा वर्मा के हाथों जिन्होंने बीजेपी के कोमल जंघेल को करीब 20000 वोटों से हरा दिया है।
खैरागढ़ सीट पर जीत से कुछ कदम दूर कांग्रेस
खैरागढ़ सीट पर 19वें राउंड की मतों की गिनती समाप्त हो गई है। 19वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा को 4106 वोट और भाजपा उम्मीदवार कोमल को 3441 वोट मिले हैं। इस सीट पर कांग्रेस की जीत एक तरह से पक्की हो गई है।
कांग्रेस की उम्मीदवार 15 हजार से अधिक मतों से आगे
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट में सत्ताधारी दल कांग्रेस की उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार से 15 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए शनिवार सुबह आठ बजे राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में मतों की गिनती शुरू हुई। 15 दौर की गणना में कांग्रेस की उम्मीदवार यशोदा वर्मा भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल से 15,633 मतों से आगे हैं।
खैरागढ़ सीट पर 21 राउंड तक होगी काउंटिंग
खैरागढ़ सीट पर 15वें चरण की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा को 4700 वोट और भाजपा प्रत्याशी कोमल को 3139 वोट मिले हैं। अब तक यशोदा को 63710 और कोमल को 48077 वोट मिले हैं। इस सीट 21 राउंड तक मतगणना होनी है।
खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की निर्णायक बढ़त
खैरागढ़ सीट पर 14 दौर की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा को 4265 वोट और भाजपा प्रत्याशी कोमल को 3368 वोट मिले हैं। इस सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की मानी जा रही है।
खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा आगे
खैरागढ़ सीट पर 13वें दौर की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा नीलांबर वर्मा आगे चल रही हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल हैं। यशोदा को अब तक 54745 वोट और कोमल को 41570 वोट मिले हैं।
खैरागढ़ सीट 12वें राउंड की काउंटिंग पूरी
खैरागढ़ सीट पर 12वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस चरण में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा को 3801 वोट मिले हैं। यशोदा को अब तक 49567 वोट मिल चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को इस चरण में 4537 वोट मिले हैं। कोमल अब तक 38400 वोट हासिल हुए हैं।
खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे
खैरागढ़ सीट पर 10वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस चरण में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा को 3251 वोट मिले हैं। यशोदा को अब तक 45766 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को इस चरण में 3504 वोट मिले हैं। कोमल अब तक 33863 वोट हासिल हुए हैं।
नौवें दौर में भाजपा उम्मीदवार को मिले 4304 वोट
खैरागढ़ सीट पर नौवें दौर की मतगणना का काम पूरा हो गया है। इस दौर में भाजपा उम्मीदवार जंघेल को 4304 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा को 4310 वोट मिले हैं।
खैरागढ़ सीट पर आठवें दौर की काउंटिंग पूरी
खैरागढ़ सीट पर आठवें दौर की काउंटिंग पूरी हो जाने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार को इस चक्र में 33500 और भाजपा प्रत्याशी को 23466 वोट मिले हैं। इस चरण में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार को 411 वोट मिले हैं।
खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस आगे
छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार के बीच टक्कर है। हालांकि, कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा नीलंबर वर्मा बढ़त बनाई हुई हैं। इस सीट पर 7वें दौर की मतगणना पूरी हो गई है। इस चक्र में कांग्रेस उम्मीदवार को 30050 वोट और भाजपा प्रत्याशी को कोमल जंघेल को 20159 वोट मिले हैं।
छठवें दौर की काउंटिंग पूरी, कांग्रेस आगे
छठवें दौर की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा को 25854 और भाजपा उम्मीदवार कोमल को 16968 वोट मिले हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी नरेंद्र सोनी को 319 वोट मिले हैं।
खैरागढ़ सीट पर पांचवें दौर की काउंटिंग पूरी
खैरागढ़ सीट पर पांचवें दौर की काउंटिंग पूरी हो गई है। पांचवें दौर में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा नीलांबर वर्मा को 21158 वोट और भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 14431 वोट मिले हैं। जबकि फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी के चूरन (विप्लव साहू) को 484 मत प्राप्त हुए हैं।
खैरागढ़ सीट पर चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी
खैरागढ़ सीट पर चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। चौथे दौर की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा नीलांबर वर्मा को 16536 वोट, भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 11676 वोट और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नरेंद्र सोनी को 197 वोट मिले हैं।
खैरागढ़ सीट पर तीन राउंड की काउंटिंग पूरी
खैरागढ़ सीट पर तीन राउंड की मतों की गिनती पूरी हो गई है। तीसरे राउंड तक भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल को 2595 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा निलांबर वर्मा को 3898 वोट मिले हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के उम्मीदवार नरेंद्र सोनी को मात्र 48 वोट मिले हैं।
राजनांदगांव मतगणना केंद्र पर जारी है काउंटिंग
उपचुनाव में दिग्गजों ने किया प्रचार
इस सीट पर जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव प्रचार किया जबकि कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कमान सम्हाला था। बघेल ने चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र में कई रैलियां कीं। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के दौरान क्षेत्र को जिला बनाने से संबंधित मुद्दा छाया रहा। मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्र की जनता से वादा किया है कि चुनाव जीतने के बाद खैरागढ़ क्षेत्र को जिला बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं भाजपा ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।
खैरागढ़ सीट पर अब आने शुरू होंगे रुझान
छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट जिस पार्टी के खाते में जाएगी, उससे उसका वर्चस्व बढ़ेगा। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर मानी जा रही है। इस सीट पर सीएम भूपेश बघेल की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक के निधन से खाली हुई सीट
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से यह सीट रिक्त हुई थी जिसके बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी। इस उपचुनाव में 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच है।
केंद्रीय पुलिस बल की 22 कंपनियां तैनात हुईं
अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय पुलिस बल की 22 कंपनियों को तैनात किया गया। उनके मुताबिक इलेक्ट्रोनि वोटिंग मशीन के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय पुलिस बल की एक कंपनी को तैनात किया गया है तथा साथ ही छह सीसीटीवी कैमरा स्ट्रांग रूम के चारों तरफ निगरानी के लिए लगाया गया।
21 चरण में होगी मतगणना
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना हाल में ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पास जारी किए जा चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि कोई भी ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जिसमें ऑडियो, वीडियो, विजुअल लिया जा सकता है, प्रतिबंधित रहेगा और 21 चरणों में मतगणना पूरी होगी।
10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर गत मंगलवार को उपचुनाव में करीब 78 प्रतिशत मतदान हुआ। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से यह सीट रिक्त हुई थी जिसके बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी। इस उपचुनाव में 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच है।
खैरागढ़ पर टिकी नजर
राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर अब से कुछ देर बाद मतगणना होगी। 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुकाबला कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच होने की संभावना है। मतगणना से पहले सभी दल अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुआ था 78 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव में लगभग 78 फीसदी मतदान हुआ। राजनांदगांव जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ तथा शाम पांच बजे मतदान के समापन तक 77.88 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। उनके अनुसार उनमें पुरुष मतदाता 78.92 फीसदी और महिला मतदाता 77.74 फीसदी हैं।
मतदान के लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए
अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह देखा गया तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी मतदान में हिस्सा लिया है। उनके अनुसार क्षेत्र में तेज गर्मी के बावजूद मतदाता सुबह से ही कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे। उन्होंने बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख छह हजार 266 तथा महिला मतदाता एक लाख पांच हजार 250 हैं। क्षेत्र में सुचारू रूप से मतदान के लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
2018 के चुनाव में 84.59 फीसदी मतदान हुआ
अधिकारियों ने बताया कि मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया लेकिन मतदान केंद्र परिसर में मौजूद कतार में लगे मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने दिया जाएगा। उनका कहना था कि अंतिम आंकड़े प्राप्त होने के बाद मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 84.59 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला था। उन्होंने बताया कि आज मतदान के साथ ही क्षेत्र के 10 उम्मीदवारों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो गया।
खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुआ 78 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव में लगभग 78 फीसदी मतदान हुआ। राजनांदगांव जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ तथा शाम पांच बजे मतदान के समापन तक 77.88 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। उनके अनुसार उनमें पुरुष मतदाता 78.92 फीसदी और महिला मतदाता 77.74 फीसदी हैं।

