Bengal Poll : बंगाल में छठे चरण के चुनाव में 43 सीटों पर वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 79.09% मतदान
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 43 सीटों पर वोटिंग हुई। विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में 306 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में एक करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उत्तर दिनाजपुर, नदिया, नॉर्थ 24 परगना और पूर्व बर्धमान में वोट डाले गए। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों ने इन सभी 43 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।
West Bengal 6th phase polling : इस चरण में मतुआ समुदाय का वोट काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा और टीएमसी दोनों ने इस समुदाय को अपनी तरफ लुभाने की कोशिश की है। छठवें चरण में कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, टीएमसी के मंत्रियों ज्योतिप्रियो मलिक और चंद्रिमा भट्टाचार्य की चुनावी किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। माकपा नेता तन्मय भट्टाचार्य भी चुनाव मैदान में हैं। अब तक पांच चरण के चुनाव में विधानसभआ की 180 सीटों पर मतदान हो गया है। शेष सीटों पर 22 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच चुनाव होना है। राज्य में वोटों की गिनती 2 मई को होगी।
43 सीटों पर शाम 5 बजे तक 79.09% वोटिंग
पश्चिम बंगाल में छठे चरण में 14,480 मतदान केंद्रों पर मतदान हुए। 43 सीटों पर शाम 5 बजे तक 79.09% मतदाताओं ने वोट डाले।
एक बजे तक 57.30% वोटिंग
बंगाल में एक बजे तक कुल 57 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। उत्तर दिनाजपुर में 60.45 प्रतिशथ, नदिया में 59.01 फीसदी, नॉर्थ 24 परगना में 51.96 प्रतिशत और पूर्ब बर्धमान में 62.72 फीसदी मतदान हुआ है।
उत्तर दिनाजपुर में झड़प की खबर
उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा इलाके में मतदान केंद्र पर बहस के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई और वहां पर गोली चलने की भी खबर है। हालांकि, दोनों पार्टियों ने बंदूक के इस्तेमाल से इनकार किया है और घटना के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने घटना पर स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।
दिन के 11 बजे तक 37.27 फीसदी मतदान
बंगाल में विधानसभा की 43 सीटों पर दिन के 11 बजे तक 37.27 फीसदी मतदान हुआ है। उत्तर दिनाजपुर में सबसे ज्यादा 40.97 प्रतिशत, नदिया में 38.11 फीसदी, नॉर्थ 24 परगना में 32.88 प्रतिशत और पूर्ब बर्धमान में 41.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं।
मतदान केंद्रों पर उमड़े वोटर्स
साढ़े नौ बजे तक 17.19 प्रतिशत मतदान
छठवें चरण में सुबह 9.30 बजे तक 17.19 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में चार जिलों में विधानसभा की 43 सीटों पर मतदान हो रहा है। राज्य में सातवें चरण के लिए वोटिंग 27 अप्रैल और आठवें एवं अंतिम चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को होगा।
एक मतदान केंद्र पर शुरू नहीं हो पाई वोटिंग
तकनीकी वजहों से उत्तर दिनाजपुर में रायगंज कोरोनेशन हाई स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र 134 पर अभी भी मतदान शुरू नहीं हो पाया है। लोग यहां मतदान शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
पीएम ने लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में छठे चरण के तहत राज्य की 43 सीटों पर बृहस्पतिवार को हो रहे मतदान के मद्देनजर लोगों से भारी संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पश्चिम बंगाल के लोग नयी विधानसभा के गठन के लिए मतदान कर रहे हैं। आज छठे चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां के लोगों से मैं आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें।’ इस चरण में 43 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें उत्तर 24 परगना जिले की 17 सीटों के अलावा नादिया और उत्तर दिनाजपुर की नौ-नौ तथा पूर्ब बर्द्धमान की आठ सीटें शामिल हैं।
भाजपा नेता मुकुल राय ने डाला वोट
भाजपा उपाध्यक्ष ने डाला वोट
वोटिंग के लिए मतदान केंद्र तैयार
आयोग का बंगाल में चुनाव कार्यक्रम में तब्दीली से इंकार
निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में किसी तरह के बदलाव से इंकार किया और तृणमूल कांग्रेस से कहा कि शेष तीन चरणों के चुनाव को एक साथ मिलाने का उसका सुझाव ‘व्यावहारिक नहीं’है। आयोग ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी से कहा कि मुस्लिमों का रमजान का महीना समाप्त होने और महामारी कम होने के बाद राज्य में शेष चरणों के चुनाव कराने की उनकी मांग इसलिए स्वीकार्य नहीं है कि राज्य विधानसभा का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है और उससे पहले नई विधानसभा का गठन किया जाना है।
राहुल का कोई चुनावी कार्यक्रम नहीं था : भाजपा महासचिव
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा कोविड-19 संकट का हवाला देकर पश्चिम बंगाल में अपनी आगामी चुनावी रैलियां रद्द करने की हालिया घोषणा पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि गांधी का इस सूबे में कोई अगला चुनावी कार्यक्रम था ही नहीं। विजयवर्गीय, भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "गांधी ने बोला कि वह (कोविड-19 संकट के मद्देनजर) पश्चिम बंगाल में अब कोई चुनावी सभा नहीं करेंगे।

