Army Helicopter Crash: जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में, 11 से 2 बजे तक कर पाएंगे अंतिम दर्शन
Army Mi-17V5 Helicopter Crash: तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई है। वायु सेना ने ट्वीट कर जनरल रावत के मौत की पुष्टि की है। इस हादसे में 13 अन्य लोगों की भी जान गई है। बता दें कि जनरल रावत को ले जाने वाला वायु सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को कुन्नूर में दुर्घटना का शिकार हो गया है। यह भीषणा हादसा सुलूर और कोयंबटूर के बीच हुआ। इस हेलिकॉप्टर में चालक दल के 5 सदस्यों से सहित कुल 14 लोग सवार थे।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और जलते हुए हेलिकॉप्टर से लोगों को निकाला। बताया जा रहा है कि जहां यह दुर्घटना हुई वहां पर घना जंगल है जिसकी वहज से दमकल की गाड़ियों को वहां पहुंचने में थोड़ा वक्त लगा। इस हादसे को लेकर दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक हुई। सीडीएस रावत की मौत देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। बताया जा रहा है कि यह हादसा 12 बजकर 20 मिनट यह हादसा हुआ।
Army Mi-17V5 Helicopter Crash Today in Tamil Naud Live News Updates:
NDA बैचमेट ने 'दूरदर्शी' जनरल बिपिन रावत को किया याद
मद्रास रेजिमेंटल सेंटर में रक्षा अधिकारियों से मिले सीएम एमके स्टालिन
हेलीकॉप्टर हादसे में शिकार होने वाले अधिकारियों की तस्वीरें
हेलीकॉप्टर हादसे में शिकार होने वाले अधिकारियों की तस्वीरें
जनरल बिपिन रावत की खास तस्वीरें
गुरुवार शाम को घर लाया जाएगा पार्थिव शरीर
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर के गुरुवार शाम तक एक सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम सम्मान देने की अनुमति दी जाएगी, इसके बाद एक अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा जो कामराज मार्ग से दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर श्मशान तक शुरू होगा।
दोनों सदनों में बयान देंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भूटान के प्रधानमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया
बिपिन रावत ने भारतीय सेना के उच्च रक्षा संगठन में दूरगामी सुधारों की शुरुआत कीः आर्मी
भारतीय सेना ने कहा कि भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत एक दूरदर्शी थे जिन्होंने भारतीय सेना के उच्च रक्षा संगठन में दूरगामी सुधारों की शुरुआत की। उन्होंने भारत के संयुक्त थिएटर कमांड की नींव बनाने और सैन्य उपकरणों के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनरल एमएम नरवणे और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने आज एक दुर्भाग्यपूर्ण हवाई दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, श्रीमती मधुलिका रावत, अध्यक्ष DWWA और 11 अन्य सैन्य कर्मियों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
हेलीकॉप्टर हादसे पर सीसीएस की बैठक
तमिलनाडु में कुन्नूर के पास बुधवार को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और कई अन्य अधिकारियों को ले जाते समय एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) की बैठक हुई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य मंत्री शामिल हुए। बैठक करीब एक घंटे चली, दुखद घटना पर सीसीएस के सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई।
सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत से दुखी हूं- सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा CDS बिपिन रावत जी के जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है, उनकी पूर्ति नहीं हो सकती है। सभी देशवासी और उत्तराखंड वासी बहुत दुखी है। देश के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है। भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दें।
जनरल बिपिन रावत जी के शौर्यपूर्ण जीवन को नमन- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी एवं 11 अन्य की मृत्यु पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि! जनरल रावत जी के शौर्यपूर्ण जीवन को नमन।
बिपिन रावत की मौत के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं- शरद पवार
एनसीपी चीफ शरद पवार ने ट्वीट किया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की मौत के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। उनका करियर बेहद शानदार रहा और पिछले चार दशकों में रक्षा क्षेत्र में उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
चॉपर हादसे में सीडीएस रावत की मौत
वायु सेना ने चॉपर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत की मौत होने की पुष्टि कर दी है।
Indian Air Force announces the demise of CDS General Bipin Rawat along with 12 others in chopper crash pic.twitter.com/8Ebrz6OoQZ
— ANI (@ANI) December 8, 2021
सीसीएस की बैठक के बाद सेना प्रमुख दे सकते हैं बयान
सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक के बाद सेना प्रमुख आधिकारिक बयान जारी कर सकते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना बयान सेना प्रमुख को भेज दिया है।
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह उड़ा रहे थे चॉपर
एमआई-17 हेलिकॉप्टर को विंग कमांडर पृथ्वी सिंह उड़ा रहे थे। सिंह को काफी अनुभवी पायलट माना जाता है।
Wing Commander Prithvi Singh Chauhan was pilot of the Mi-17V5 which crashed with 14 personnel on board including CDS Gen Bipin Rawat. He is the Commanding Officer of the 109 Helicopter Unit: Sources
— ANI (@ANI) December 8, 2021
शाम 6.30 बजे सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक
समाचार एजेंसी एएनआई का कहना है कि आज शाम 6.30 बजे सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक होगी।
चॉपर हादसे में 14 लोगों में से 13 लोगों की मौत- ANI
'हादसे के समय हुआ जोर का धमाका'
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रिहायशी इलाके से कुछ 100 मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ। हादसे के समय जोर का धमाका हुआ और हेलिकॉप्टर आग की लपटों से घिर गया। लोगों का कहना है कि उन्होंने आग से घिरे लोगों को उसमें से निकलते देखा।
रक्षा मंत्री को जानकारी दे रहे सेना प्रमुख
सेना प्रमुख एमएम नरवणे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर जानकारी दे रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कुन्नूर में जो हादसा हुआ है उस पर संबंधित मंत्रालय उचित समय पर जानकारी देगा।
हादसे की जगह के दृश्य
गुरुवार को संसद में बयान देंगे राजनाथ सिंह
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि कुन्नूर में हुए सेना के हेलिकॉप्टर पर सरकार गुरुवार को संसद में बयान दे सकती है। इस चॉपर में सीडीएस बिपिन रावत सहित 14 लोग सवार थे।
रक्षा मंत्री आज बयान नहीं देंगे
जानकारी आ रही है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर बयान नहीं देंगे।
जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे राजनाथ सिंह
जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। समझा जाता है कि रक्षा मंत्री इस हादसे की जानकारी देने के लिए पहुंचे हैं। चॉपर में सीडीएस रावत के साथ उनकी पत्नी भी सवार थीं।
कर्नाटक के सीएम ने दुख जताया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा है कि आईएएफ हादसे की खबर पाकर वह काफी दुखी हैं। सीएम ने कहा कि वह इस दुर्घटना के बारे में और जानकारी पाने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक सीडीएस बिपिन रावत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
कुन्नूर जाएंगे वायु सेना प्रमुख
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले कहा है कि वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी को सुलुर एयरबेस पहुंचने के लिए कहा गया है।
हादसे में घायल लोगों की हालत गंभीर
तमिलनाडु पुलिस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हादसे से बचाए गए लोगों की हालत काफी गंभीर है।
राजनाथ सिंह संसद पहुंचे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंच गए हैं। वह हेलिकॉप्टर क्रैश के बारे में संसद को जानकारी देंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन भी कुन्नूर के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सीडीएस रावत का भी इलाज चल रहा है। यह काफी भीषण हादसा माना जा रहा है।
हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे-IAF
वेलिंग्टन में इलाज चल रहा है
हादसे में घायल लोगों का इलाज वेलिंग्टन अस्पताल में किया जा रहा है। पीटीआई की कहना है कि चार लोगों के शव मिले हैं जबकि तीन लोगों को वहां से निकाला गया है। अभी सरकार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। समझा जाता है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में बयान देंगे।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
रक्षा मंत्री ने पीएम को हादसे की जानकारी दी
बताया जा रहा है कि क्रैश हेलिकॉप्टर कुछ ही समय बाद लैंड करने वाला था। दुर्घटनाग्रस्त साइट पर सेना के बड़े अधिकारी भी पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हेलिकॉप्टर से बचाए गए कुछ लोग बुरी तरह झुलसे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को जानकारी दी है। राजनाथ सिंह दुर्घटनाग्रस्त इलाके का दौरा भी कर सकते हैं।

