Coronavirus News Updates: दिल्ली में लगातार सुधर रहा है रिकवरी रेट, केवल 19155 मामले ही सक्रिय
महानायक अमिताभ बच्चन की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 8,20,916 हो गई है। इस महामारी से देश में अब तक 22,123 लोगों की जान गई है।
कोरोना महामारी से महाराष्ट्र का बुरा हाल है। महाराष्ट्र राज भवन के 16 स्टॉफ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद राज्यपाल एहतियाती कदम उठाते हुए आइसोलेशन में चले गए हैं। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संसद का मानसून सत्र निश्चित रूप से आयोजित होगा।
गुजरात में कोरोना वायरस के 879 नये मामले सामने आये
गुजरात में कोरोना वायरस के रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 879 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 41,897 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि इस महामारी से 13 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,047 हो गई है। विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सूरत में 251 नये मामले, अहमदाबाद में 172 और वडोदरा में 75 मामले सामने आये है। विज्ञप्ति के अनुसार सूरत में मामलों की संख्या बढ़कर 8,372 जबकि अहमदाबाद में 23,095 पहुंच गई है।
राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से सात और की मौत, 644 नये मामले सामने आए
जस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से रविवार को सात और लोगों की मौत दर्ज की गयी, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 510 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में 644 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 24,392 हो गयी जिनमें से 5,779 रोगी उपचाराधीन हैं।
उत्तराखंड में 20 नए केस
उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 'उत्तराखंड में आज 20 नए #COVID19 मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या 3,537 हो गई है, जिसमें से 674 मामले सक्रिय हैं। अब तक कोरोना से कुल 47 की मौत हुई है।'
दिल्ली में सामने आए 1573 नए मामले
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आज 9,443 RTPCR टेस्ट और 11,793 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। अब तक टेस्ट किए गए की कुल संख्या 789853 है। दिल्ली में आज 1,573 कोरोना मामले आए और 2,276 ठीक हुए जबकि 37 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामलों की संख्या अब 1,12,494 हो गई है, जिसमें 89,968 ठीक/ डिस्चार्ज / माइग्रेट, 19,155 सक्रिय मामले, और 3,371 मौतें शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले 1191 पहुंचे
कश्मीर में लॉकडाउन हटने के बाद तेजी से बढ़े मामले- डीएम
श्रीनगर(जम्मू-कश्मीर) के जिला मजिस्ट्रेट शाहिद चौधरी ने बताया, 'लॉकडाउन हटने के बाद से यहां #COVID19 पॉजिटिव मामलों और मौतों में वृद्धि हुई है। आज यहां कुल 1611 पॉजिटिव केस हो गई है जिसमें 1100सक्रिय मामले शामिल हैं। हमने मास्क न पहनने वालों का फाइन 500रुपये से बढ़ाकर1000रुपये कर दिया है। अब तक यहां लगभग 47,000 टेस्ट किए जा चुके हैं। हमें COVID19 टेस्ट बढ़ाने की आवश्यकता है। श्रीनगर में 99 कंटेनमेंट ज़ोन हैं।'
मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- ऑक्सीमीटर से मिली मदद
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि जो लोग कोविड की वजह से होम आइसोलेशन में हैं उन्हें सुरक्षा कवच यानि पल्स ऑक्सीमीटर से मदद मिली है और इसकी वजह से मौत की दरों में भी कमी आई है। जब कोई मरीज हमें समय पर गिरते हुए ऑक्सीजन स्तर के बारे में जानकारी देता है तो हम उसे तत्काल ठोस रूप में ऑक्सीजन या तो भेज देते हैं या उन्हें अस्पताल भेजते हैं।
दिल्ली में रेस्तरां खुले लेकिन ग्राहकों की संख्या भी बेहद कम
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू लॉकडाउन हटने के बाद भले ही रेस्तरां फिर से खोले जा चुके हैं, लेकिन वे कम बिक्री, कम कर्मचारी और कम ग्राहकों के आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कोविड-19 पाबंदियों के चलते कई रेस्तरां ने बैठकर खाने की सुविधा शुरू नहीं की है और उनका काम ‘टेक अवे’ (पैक कराकर ले जाने) वाले ग्राहकों पर ही चल रहा है। 'लाइट बाइट' फूड्स के निदेशक रोहित अग्रवाल के अनुसार 'अनलॉक' के बाद हालात ''बहुत ठीक'' नहीं हैं। ग्राहकों की संख्या बहुत कम है और संचालन लागत अधिक है।
ओडिशा में कोविड-19 के 595 नए मामले सामने आए
ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 595 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 13,000 से अधिक हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के तीन और मरीजों की मौत होने के बाद राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 13,121 हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य के सर्वाधिक प्रभावित जिले गंजम में तीन मरीजों की मौत हुई है जिनकी उम्र 56, 50 और 65 वर्ष थी। अधिकारी ने कहा, बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान कोविड-19 के तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया।'
महाराष्ट्र के राज्यपाल की रिपोर्ट निगेटिव आई
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं और वह सेल्फ-आइसोलेशन में भी नहीं हैं। मेरा जरूरी टेस्ट हुआ है और रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेरे अंदर कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं मिला है।
'जलसा' के बाहर लगा कोविड-19 का पोस्टर
गृह मंत्री ने कोरोना वैरियर्स को सराहा
देश में पिछले 24 घंटे में 28 हजार से ज्यादा मामले, 551 मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 28,637 नए केस सामने आए हैं जबकि 551 लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में इस समय कोरोना से पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 8,49,553 है। इनमें से 2,92,258 एक्टिव केस हैं जबकि 5,34,621 लोगों को उपचार के बाद ठीक/डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस महामारी से अब तक 22, 674 लोगों की जान जा चुकी है।
बुलाया जाएगा संसद का मानसून सत्र
यूपी में लॉकडाउन, बाजार बंद
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 91 और मामले सामने आए
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान 91और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3897 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि राज्य में शनिवार को 65 और लोगों में तथा शुक्रवार रात में 26 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

