देश

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास ब्लास्ट, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, चश्मदीद ने बताया हुआ क्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2023, 08:22 AM IST

पंजाब के अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के लंगर हाल के सामने बनी यात्री सराय श्री गुरु रामदास जी निवास की बिल्डिंग के पीछे जोरदार धमाका हुआ। इससे पहले दो धमाके हेरिटेज स्ट्रीट पर हुए थे।

पंजाब के अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के लंगर हाल के सामने बनी यात्री सराय श्री गुरु रामदास जी निवास की बिल्डिंग के पीछे देर रात धमाका हुआ है। अमृतसर ब्लास्ट मामले को पंजाब पुलिस ने बताया कि जानबूझकर पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश की गई थी। ब्लास्ट को अंजाम देने वाले स्थानीय लोग थे। 5 साजिशकर्ता अब पंजाब पुलिस की गिरफ़्त में है। ब्लास्ट में पटाखे वाले एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया गया। पूरे मामले पर DGP प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

गौर हो कि की शनिवार की रात को पहला धमाका हेरिटेज स्ट्रीट पर हुआ था और उसी जगह दूसरा धमाका सोमवार की सुबह होने के बाद बुधवार देर रात बारह बजे तीसरा धमाका होने के बाद पुलिस की भी परेशानी बढ़ गई है क्योंकि पहले दो धमाकों की जांच NIA और NSG के द्वारा किए जाने के बाद भी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाई है।

आज तीसरा धमाका होने के बाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई है चाहे देर रात के धमाके के बाद कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, अमृतसर के पुलिस कमिश्नर ने बताया के रात 12 बजे के करीब बिल्डिंग के पीछे धमाके को आवाज सुनाई दी है हालांकि अभी यह कहा नहीं जा सकता कि यह पहले धमाकों की तरह ही है क्योंकि FSL टीम जांच कर रही है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, बताया की पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है ।

वहीं चश्मदीद का कहना है कि वह सराय सोए हुए थे और जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने के बाद उठ गए और उसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को सराय में से हिरासत में लिया है।

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास तेज आवाज सुनाई दी। पुलिस कर्मी और फॉरेंसिक टीम के सदस्य मौके पर हैं। जांच चल रही है। 8 मई को स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट में विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था, वही स्थान जहां 6 मई को भी विस्फोट हुआ था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस