देश

BMC में अपना मेयर होने का BJP का सपना हुआ साकार, पद पर निर्विरोध चुनी गईं रितु तावड़े

पिछले 25 सालों से बीएमसी पर शिवसेना का कब्जा था लेकिन इस बार के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने मुंबई में बंपर जीत दर्ज की। वहीं शिवसेना शिंदे के संजय घाड़ी मुंबई के नए उप- महापौर बने हैं। इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

Image

मुंबई की मेयर बनीं रितु तावड़े। तस्वीर-Facebook

Ritu Tawde new Mayor of BMC: बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) में अपना मेयर होने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सपना आज साकार हो गया। भाजपा की रितु तावड़े को बुधवार को बीएमसी का मेयर चुन लिया गया। खास बात यह है कि रितु का यह चयन निर्विरोध हुआ। पिछले 25 सालों से बीएमसी पर शिवसेना का कब्जा था लेकिन इस बार के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने मुंबई में बंपर जीत दर्ज की। वहीं शिवसेना शिंदे के संजय घाड़ी मुंबई के नए उप- महापौर बने हैं। इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

रितु को है नागरिक प्रशासन का व्यापक अनुभव

53 साल की रितु मुंबई की स्थानीय राजनीति से गहराई से जुड़ी हैं। स्थानीय कार्यों एवं नागरिक प्रशासन का उन्हें व्यापक अनुभव है। स्थानीय लोग उन्हें पसंद करते हैं। बीएमसी में वह कई समितियों में काम कर चुकी हैं। वह शिक्षा समिति की अध्यक्ष, सुधार समिति की उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवा दे चुकी हैं। वह पार्टी के महिला मोर्चा और महिला आर्थिक विकास महामंडल से भी जुड़ी रही हैं।

89 सीटें जीतकर भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी

बता दें कि 227 सदस्यीय नगर निकाय के चुनावों में भाजपा 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें हासिल कीं। कुल 118 पार्षदों की संयुक्त ताकत के साथ भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने महापौर पद पर आसानी से कब्जा कर लिया। शिवसेना (यूबीटी), जिसने 1997 से 25 वर्षों तक नगर निकाय पर शासन किया था, ने 65 सीटें जीतीं। उसके सहयोगियों महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने क्रमशः 6 और 1 सीट हासिल की।

2012 में भाजपा में शामिल हुईं रितु

भाजपा में शामिल होने से पहले रितु कांग्रेस के साथ थीं। वह साल 2012 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा। पार्टी के भीतर उनकी संगठनात्मक समझ और क्षेत्रीय लोकप्रियता को ही मेयर पद तक पहुंचने की बड़ी वजह माना जा रहा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article