देश

लोकसभा अध्यक्ष पद अपने पास रखेगी BJP! 2 जुलाई को लोकसभा को संबोधित करे सकते हैं पीएम मोदी

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जून को सभी मंत्रियों का परिचय कराएंगे। इससे पहल स्पीकर पद के लिए बीजेपी कैंडिडेट घोषित करेगी।

Image

2 जुलाई को लोकसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी- सूत्र

Photo : PTI

लोकसभा सेशन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की मानें तो 2 जुलाई को पीएम मोदी लोकसभा को संबोधित कर सकते हैं। वहीं तीन जुलाई को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हो सकता है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी, स्पीकर पद अपने पास ही रखेगी। इस पर वो कोई समझौता नहीं करेगी।

26 जून को होगा मंत्रियों का परिचय

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जून को सभी मंत्रियों का परिचय कराएंगे। इससे पहल स्पीकर पद के लिए बीजेपी कैंडिडेट घोषित करेगी। वहीं अपने सहयोगियों को डिप्टी स्पीकर का पद दे सकती है।

लोकसभा स्पीकर पद का चुनाव

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के प्रारंभ होने के दो दिन बाद 26 जून को होना है। विपक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि लोकसभा अध्यक्ष का पद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगियों - जनता दल (यूनाइटेड) और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) को मिलना चाहिए चाहिए और उपाध्यक्ष पद विपक्ष को।

स्पीकर पद के लिए सहयोगियों पर निर्भर है बीजेपी

240 लोकसभा सीटों के साथ, भाजपा बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गई। एन. चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार, जिन्होंने क्रमशः 16 और 12 लोकसभा सीटें जीतीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार के गठन में महत्वपूर्ण व्यक्ति बनकर उभरे, जिन्होंने 'किंगमेकर' के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कब से शुरू होगा संसद सत्र

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून, 2024 से 3 जुलाई, 2024 तक चलेगा। इस सत्र में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी, अध्यक्ष का चुनाव होगा, भारत के माननीय राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और उस पर चर्चा होगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से इन विवरणों की जानकारी दी। मंत्री ने यह भी बताया कि राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून, 2024 को शुरू होगा और 3 जुलाई, 2024 को समाप्त होगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'