BJP Veteran LK Advani Hospitalised: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को 26 जून यानी बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी वर्तमान में एम्स के जेरिएट्रिक विभाग (AIIMS's Geriatric Department) के डॉक्टरों की देखरेख और निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी करने के लिए उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी
घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने संकेत दिया है कि आडवाणी को मुख्य रूप से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आडवाणी की स्थिति के बारे में आगे की जानकारी का इंतजार है क्योंकि चिकित्सा विशेषज्ञ एम्स दिल्ली में अनुभवी राजनेता की आवश्यक देखभाल करना जारी रखे हैं।
गौर हो कि इस साल की शुरुआत में, पूर्व भाजपा सुप्रीमो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर प्रतिष्ठित भारत रत्न से सम्मानित किया था। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी इस समारोह में शामिल हुए थे, जो उनके गिरते स्वास्थ्य के कारण आडवाणी के आवास पर आयोजित किया गया था।
