देश

जर्मनी में भारत के दुश्मनों से मिल कौन सी साजिश रच रहे थे राहुल?; कॉर्नेलिया वोल के संग तस्वीर दिखा भाजपा ने पूछा बड़ा सवाल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर कोई भारत विरोधी ताकतों से मिलता है और विदेशी धरती से भारत का अपमान करता है, तो वह राहुल गांधी के अलावा और कोई नहीं। जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी दो शरीर हैं, लेकिन एक आत्मा हैं।

Image

राहुल गांधी पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया का हमला (PTI)

भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा को लेकर जोरदार हमला बोला है। देश में सत्तारूढ़ पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर देश के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी ने जर्मनी यात्रा के दौरान भारत के दुश्मनों से मुलाकात की। साथ ही राहुल गांधी से पूछा कि वे ऐसे तत्वों के साथ हाथ मिलाकर वह देश के खिलाफ किस तरह की 'साजिश' रच रहे हैं।

कांग्रेस नेता जर्मनी में भारत-विरोधी ताकतों से मिल रहे थे

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राजधानी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी जर्मनी की यात्रा पर थे। यहां उन्होंने बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल की प्रेसीडेंट एवं प्रोफेसर कॉर्नेलिया वोल के साथ मुलाकात की। गौरव भाटिया ने राहुल गांधी की एक तस्वीर भी दिखायी। उन्होंने कहा कि यह सबूत है कि कांग्रेस नेता जर्मनी में भारत-विरोधी ताकतों से मुलाकात कर रहे थे। भाटिया ने यह भी दावा किया कि वोल सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी की ट्रस्टी में से एक हैं, जो अमेरिका के अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से वित्तपोषित है।

राहुल गांधी और जॉर्ज सोरोस दो शरीर एक आत्मा

आगे उन्होंने कहा कि अगर कोई भारत विरोधी ताकतों से मिलता है और विदेशी धरती से भारत का अपमान करता है, तो वह राहुल गांधी के अलावा और कोई नहीं। जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी दो शरीर हैं, लेकिन एक आत्मा हैं।

संसद सत्र या उससे तुरंत पहले विदेश क्या करने जाते हैं राहुल गांधी?

इस दौरान भाजपा प्रवक्ता ने यह सवाल भी किया कि राहुल गांधी संसद के लगभग हर सत्र के दौरान या उससे पहले विदेश क्यों जाते हैं? वहां वे भारत के दुश्मनों से मिलते हैं, जो भारत से जलते हैं और उसकी अखंडता पर हमला करते हैं। यह किस तरह का भारत-विरोधी एजेंडा है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी भारत-विरोधी ऐसी ताकतों के साथ हाथ मिला कर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं?

पहले भी विदेश में दे चुके हैं भारत विरोधी बयान

इस दौरान गौरव भाटिया ने दावा किया कि यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी ऐसी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हुए हैं। राहुल गांधी मीर जाफर बन गए हैं। राहुल गांधी ने अपनी पिछली विदेश यात्राओं के दौरान भी भारत-विरोधी ताकतों से मुलाकात की थी। इस दौरान अपनी टिप्पणियों से भारत को बदनाम और अपमानित किया था।

भाटिया ने आरोप लगाया कि सोरोस भारत विरोधी बयान देते हैं और भारत में अशांति फैलाने और देश की अखंडता और संप्रभुता पर हमला करने के लिए धन भी देते हैं। जॉर्ज सोरोस भारतीय नहीं हैं; वह एक विदेशी हैं। लेकिन, राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा करने की शपथ ली है। भारत के अंदर इन संपोलों का इलाज करने की जरूरत है। देश की जनता इसकी मांग कर रही है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज