देश

JP Nadda Resigns: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल की राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा, गुजरात से बने रहेंगे सांसद

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 4, 2024, 09:35 PM IST

jp nadda resigns from rajya sabha : BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया है वो गुजरात से राज्यसभा सांसद बने रहेंगे।

Image

JP Nadda Resigns: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल की राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा, गुजरात से बने रहेंगे सांसद

JP Nadda resigns from Rajya Sabha : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया है वहीं जेपी नड्डा (jp nadda) गुजरात से राज्यसभा सदस्य बने रहेंगे जहां से अभी महज 13 दिन पहले ही यानी 20 फरवरी को गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।

गौर हो कि जेपी नड्डा का राज्यसभा सांसद का कार्यकाल छह साल का था ये कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा था उनका कार्यकाल खत्म होने के पहले ही उन्हें गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया।

ध्यान रहे कि जेपी नड्डा उन उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए राज्यसभा चुनावों में निर्विरोध जीत दर्ज की थी, वहीं जेपी नड्डा के इस्तीफे को राज्यसभा चेयरमैन ने स्वीकार कर लिया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article