देश

'मोदी-मोदी करो...', बोले रंधावा- BJP को मार लो, अडानी साथ ही मर जाएगा; पूनियां का पलटवार- यह कांग्रेस की फितरत

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 13, 2023, 09:23 PM IST

उन्होंने आगे कहा, "पहले बीजेपी को मार लो...अडानी साथ ही मर जाएगा। आप अडानी-अडानी कर रहे हो, मोदी-मोदी करो कि मोदी देश का बेड़ा गर्क कर रहा है। मोदी देश को बेच रहा है।"

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है। उन्होंने सोमवार (13 मार्च, 2023) को एक जनसभा में कहा- हमारी लड़ाई अंबानी-अडानी से नहीं है। मोदी निकल गया तो ये देश से निकल जाएंगे। पहले बीजेपी को मार लो, ये अपने आप मर जाएंगे।

बकौल रंधावा, "आज अडानी की बात करनी है...पहले मैं यह कर लूं कि अगर अनुशासन आ जाएगा तो हम एक दिन में अडानी को हिंदुस्तान से निकाल देंगे। मोदी निकल गया तो अडानी खत्म हो गया...।"

उन्होंने आगे कहा, "पहले बीजेपी को मार लो...अडानी साथ ही मर जाएगा। आप अडानी-अडानी कर रहे हो, मोदी-मोदी करो कि मोदी देश का बेड़ा गर्क कर रहा है। मोदी देश को बेच रहा है।"

कांग्रेस नेता ने आगे दावा किया- हमारी लड़ाई अडानी से नहीं है। हमारी जंग बीजेपी के साथ है। बीजेपी को मारो...अडानी-अंबानी साथ ही मर जाएंगे। उसके बाद ऐसा होना चाहिए जब कांग्रेस लौट कर सत्ता में आए तब अडानी-अंबानी न आएं। ये जेल में जाने चाहिए।"

भाजपा ने यूं किया पलटवार

उधर, भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रंधावा की ओर से पीएम पर दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह बयान कांग्रेस के उस चरित्र का चित्रण करता है जो देश, सेना और शहादत के खिलाफ बात करती है और जो उसके नेताओं की लगातार बयानबाजी से साबित होती है। इस बयान ने देश की शहादत का अपमान किया है...प्रधानमंत्री की पद की गरिमा को अपमानित किया है, पूरे देश को अपमानित किया है।’’

बकौल पूनियां, ‘‘ रंधावा का बयान कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के विचारों से मेल खाता है, जो विदेशों में जाकर देश की छवि को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।’’ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ यह कांग्रेस पार्टी की फितरत है, इस तरीके से बार-बार शहादत का अपमान करना, देश का अपमान करना, देश के लोकतंत्र की मर्यादा का अपमान करना।’’

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article