Chhath पर दिल्ली का सियासी पारा गरम, सांसद परवेश वर्मा ने की अधिकारी से बदसलूकी; वीडियो वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 04:14 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद परवेश वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। छठ घाटों के निरीक्षण करने के दौरान परवेश वर्मा अपना आपा खो बैठे और दिल्ली सरकार के सरकारी अधिकारी से बदसलूकी तथा गाली-गलौज करते हुए दिखे।

Delhi News: दिल्ली में छठ (Chhath Puja) घाटों पर राजनीतिक चरम पर है। बीजेपी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) जहां एक दूसरे के उपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। वहीं बीजेपी के नेता तुम तड़ाक पर उतर आए हैं। मनोज तिवारी और परवेश वर्मा (Parvesh Verma) कल यमुना के घाटों (Yamuna) का जायजा लेने पहुंचे थे। यमुना में झाग को देखकर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और परवेश वर्मा हमलावर हो गए। उन्होंने दिल्ली सरकार को छठ मइया और पूर्वांचल वासियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था।

परवेश वर्मा की बदतमीजी

वहां तक तो सब ठीक था लेकिन आज तो परवेश वर्मा ने हद ही कर दी। सांसद महोदय दिल्ली जल बोर्ड अधिकारी से भिड़े गए। सांसद ने अधिकारी के साथ तू तड़ाक और बदतमीजी से बात करते दिखे। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सासंद प्रवेश ने इस मुद्दे पर सफाई दी है। परवेश वर्मा ने कहा कि उन्होंने अधिकारी के साथ कोई बदतमीजी नहीं की है। यमुना में केमिकल डाल रहे अधिकारी से सिर्फ सवाल पूछा कि आखिर छठव्रती यमुना में कैसे डुबकी लगाएंगे।

कैमिकल छिड़काव पर भड़के परवेश वर्मा

दरअसल यमुना में उठे झाग और बुलबुले को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड केमिकल का छिड़काव कर रहा है। तस्वीरों में देख सकते हैं कि बोट के जरिये जल बोर्ड के कर्मचारी केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं ड़े-बड़े ड्रम में केमिकल रखे हैं। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि ये केमिकल 'पॉली ऑक्सी प्रोपाइलिन ग्रुप के हैं। अधिकारी का कहना है कि ये केमिकल अमेरिका द्वारा अप्रूव है। टाइम्स नाउ संवाददाता ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी से इस मुद्दे पर एक्सलूसिव खास बाचतीच की।

End of Feed