देश

Caste Row: अनुराग ठाकुर के राहुल गांधी की जाति पर दी गई टिप्पणी मामले पर आज भी संसद में भारी हंगामा

Congress on Anurag Thakur Caste Remark: इस घटनाक्रम से संसद का माहौल गरम बना हुआ है और यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर क्या सहमति बनती है।

Image

संसद का माहौल गरम बना हुआ है

Anurag Thakur Caste Remark: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के राहुल गांधी की जाति पर दी गई टिप्पणी पर संसद में पूरे दिन हंगामा चला, चरणजीत सिंह चन्नी ने PM के ख़िलाफ़ लाया विशेषाधिकार प्रस्ताव, बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी की जाति पर सदन में दिए गए बयान के बाद संसद में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर प्रिविलेज मोशन लाने का निर्णय लिया, जिससे संसद का माहौल गरम हो गया।

31 जुलाई की सुबह से ही कांग्रेस सांसदों ने अनुराग ठाकुर के बयान पर आपत्ति जताते हुए सदन में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने ठाकुर के बयान को अपमानजनक और असंवैधानिक बताया और इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए स्पीकर से उचित कदम उठाने का आग्रह किया।

इसके अलावा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा में प्रिविलेज मोशन लाया। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री पर संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और सदन के नियमों का उल्लंघन करने का दावा किया। चन्नी ने विशेषाधिकार प्रस्ताव में ये लिखा कि कल अनुराग ठाकुर के वक्तव्य को संसद की प्रोवाइडिंग से हटाया गया लेकिन प्रधानमंत्री ने उस पूरे वीडियो को X पर डालकर संसद के नियमों का उल्लंघन किया है, इसके बाद भी सदन में जमकर हंगामा हुआ और विपक्षी दलों ने सरकार पर तीखे हमले किए।

संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी और हंगामे के चलते महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा नहीं हो पाई। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक अनुराग ठाकुर अपने बयान पर माफी नहीं मांगते और प्रधानमंत्री पर लाए गए प्रिविलेज मोशन पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे।

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

परिसीमन बिल: राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख ने कही बड़ी बात- 'इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा'

परिसीमन बिल: राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख ने कही बड़ी बात- 'इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं!  भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित