LIVE

BJP Jila Adhyaksh List 2025: भाजपा ने घोषित किए जिला अध्यक्ष, कई नए, कई पुरानों को मिला मौका; देख लीजिए पूरी लिस्ट

BJP Jila Adhyaksh List 2025: उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा आज हो गई। आज उत्तर प्रदेश के लगभग जिलों के लिए बीजेपी के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट का ऐलान कर दिया।

शिशुपाल कुमारUpdated Mar 16, 2025, 18:41 IST
Follow on Google News
BJP Jila Adhyaksh List 2025: भाजपा ने घोषित किए जिला अध्यक्ष, कई नए, कई पुरानों को मिला मौका; देख लीजिए पूरी लिस्ट

BJP Jila Adhyaksh List 2025: भाजपा ने घोषित किए जिला अध्यक्ष, कई नए, कई पुरानों को मिला मौका; देख लीजिए पूरी लिस्ट

BJP Jila Adhyaksh List 2025: यूपी बीजेपी आज अपने संगठन को और मजबूती देने जा रही है। यूपी बीजेपी के जिला अध्यक्षों की पहली सूची आज जारी कर दी गई है। लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी। पार्टी ने कई जिलों में अध्यक्ष बदले हैं, जबकि कई पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई दी है।

इस सूची को घोषित करने से पहले, प्रत्येक जिले में पर्यवेक्षकों, जिला चुनाव अधिकारियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिलाध्यक्षों के नामों पर चर्चा और चयन किया गया है। हालांकि, कई जिलों में अध्यक्ष के चयन को लेकर आपसी खींचतान और सामाजिक समीकरणों के कारण आम सहमति नहीं बन पाई थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने अब इसे सुलझाकर हरी झंडी दे दी है। वहीं 26 जिलों की घोषणा बाद में की जाएगी।

यह प्रक्रिया पार्टी की संगठनात्मक ताकत को बढ़ाने और चुनावी मैदान में पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में मदद करेगी।

MAR 16, 2025 17:59 IST

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बधाई देते हुए जताया विश्वास

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी नए जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के साथ ही संगठन को निचले स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
MAR 16, 2025 17:59 IST

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी जिलाध्यक्ष अपनी कर्मठता, कार्यकुशलता और अटूट समर्पण से पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा पूर्ण निष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। भाजपा की विचारधारा, संगठन की शक्ति और राष्ट्रहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही हमें विजय की ओर अग्रसर करती है।
MAR 16, 2025 17:58 IST

सीएम योगी ने भाजपा के नए जिलाध्यक्षों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।"
MAR 16, 2025 17:58 IST

आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया, आगरा समेत इन जिलों में कौन-कौन बना जिलाध्यक्ष?

गोरखपुर से जनार्दन तिवारी, गोरखपुर महानगर से देवेश श्रीवास्तव, आजमगढ़ से ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज से विनोद राजभर, संत कबीर नगर से नीतू सिंह, महाराजगंज से अशोक उर्फ संजय पांडे, मऊ से रामाश्रय मौर्य, कुशीनगर से दुर्गेश राय, बस्ती से विवेकानंद मिश्रा, बलिया से संजय मिश्रा, आगरा से प्रशांत पैनिया, आगरा महानगर से राजकुमार गुप्ता, मथुरा से निर्भय पांडे, मथुरा महानगर से हरिशंकर राजू यादव, फिरोजाबाद महानगर से सतीश दिवाकर, मैनपुरी से ममता राजपूत, कासगंज से नीरज शर्मा, बरेली जिला से सोमपाल शर्मा, बरेली महानगर से अधीर सक्सेना, आंवला से आदेश प्रताप सिंह, शाहजहांपुर जिला से कृष्णचंद्र मिश्रा, शाहजहांपुर महानगर से शिल्पी गुप्ता और बदायूं से राजीव कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष बने हैं।
MAR 16, 2025 17:57 IST

लखनऊ, बहराइच, प्रयागराज, गाजीपुर का जिलाध्यक्ष कौन बना?

कन्नौज से वीर कुमार सिंह भदौरिया, फर्रुखाबाद से फतेहचंद वर्मा, औरैया से सर्वेश कठेरिया, झांसी जिला से प्रदीप पटेल, बांदा से कल्लू राजपूत, महोबा से मोहनलाल कुशवाहा, चित्रकूट से महेंद्र कोटार्य, लखनऊ जिला से विजय मौर्य, लखनऊ महानगर से आनंद द्विवेदी, रायबरेली से बुद्धि लाल पासी, हरदोई से अजीत सिंह बब्बन, बलरामपुर से रवि मिश्रा, बहराइच से बृजेश पांडे, गोंडा से अमर किशोर कश्यप, श्रावस्ती से मिश्रीलाल वर्मा, उन्नाव से अनुराग अवस्थी, वाराणसी से प्रदीप अग्रहरि, गाजीपुर से ओमप्रकाश राय, प्रतापगढ़ से आशीष श्रीवास्तव, भदोही से दीपक मिश्रा, मछली शहर से अजय कुमार सिंह, सुल्तानपुर से सुशील त्रिपाठी, प्रयागराज गंगापर से निर्मला पासवान, प्रयागराज यमुना पार से राजेश शुक्ला, प्रयागराज महानगर से संजय गुप्ता और सोनभद्र से नंदलाल गुप्ता को संबंधित जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
MAR 16, 2025 17:56 IST

मुरादाबाद, रामपुर, संभल और कानपुर की कमार किसे मिली?

रामपुर जिले से हरीश गगवार, मुरादाबाद जिला से आकाश पाल, मुरादाबाद महानगर से गिरीश मांडूला, बिजनौर से भूपेंद्र सिंह चौहान, सहारनपुर महानगर से शीतल बिश्नोई, मुजफ्फरनगर से सुधीर सैनी, मेरठ महानगर से विवेक रस्तोगी, गाजियाबाद महानगर से मयंक गोयल, गाजियाबाद जिला से चैन पाल सिंह, नोएडा महानगर से महेश चौहान, गौतमबुद्ध नगर से अभिषेक शर्मा, संभल से हरेंद्र चौधरी, बुलंदशहर से विकास चौहान, कानपुर महानगर उत्तर से अनिल दीक्षित, कानपुर महानगर दक्षिण से शिवराम सिंह चौहान, कानपुर से रेणुका सचान, कानपुर देहात से उपेन्द्र नाथ पासवान और इटावा से अरुण कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
MAR 16, 2025 17:56 IST

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने घोषित किए जिला अध्यक्ष

लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी। पार्टी ने कई जिलों में अध्यक्ष बदले हैं, जबकि कई पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई दी है।
MAR 16, 2025 15:49 IST

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: रामपुर से लेकर नोएडा तक के जिलाअध्यक्षों की सूची

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: रामपुर से लेकर नोएडा तक के जिलाअध्यक्षों की सूची
MAR 16, 2025 15:48 IST

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: बीजेपी जिला अध्यक्षों की लिस्ट

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: बीजेपी जिला अध्यक्षों की लिस्ट
MAR 16, 2025 15:46 IST

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: देखिए बीजेपी जिलाअध्यक्षों की लिस्ट

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: देखिए बीजेपी जिलाअध्यक्षों की लिस्ट
MAR 16, 2025 15:07 IST

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: बस्ती बीजेपी जिला अध्यक्ष

बस्ती में विवेकानंद मिश्रा को जिलाध्यक्ष के पद पर किया गया रिपीट। विवेकानंद मिश्रा बने बीजेपी के जिलाध्यक्ष। पेशे से शिक्षक और कविता करने का है शौक। 2010 से 2012 तक बीजेपी युवा मोर्चा के थे विभाग संयोजक।
MAR 16, 2025 15:07 IST

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: गौतमबुद्ध नगर बीजेपी जिलाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्ध नगर का अभिषेक शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
MAR 16, 2025 15:03 IST

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: सोनभद्र में बीजेपी जिलाध्यक्ष रिपीट

भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र का पुनः जिलाध्यक्ष बने नन्दलाल गुप्ता
MAR 16, 2025 15:02 IST

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: आजमगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष

आजमगढ़ से भाजपा ने जिलाध्यक्ष पद पर ध्रुव सिंह को नियुक्त किया है।
MAR 16, 2025 15:02 IST

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: उन्नाव से भाजपा के जिलाध्यक्ष

अनुराग अवस्थी उन्नाव से भाजपा के जिलाध्यक्ष चुने गए हैं।
MAR 16, 2025 14:57 IST

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: हरदोई बीजेपी के जिलाध्यक्ष

हरदोई में बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन घोषित किये गए है, अजीत सिंह बब्बन दुबारा बने जिलाध्यक्ष, 17 लोगो ने जिलाध्यक्ष पद के लिए किया था आवेदन, चुनाव अधिकारी नरेश वालिया ने की घोषणा, पर्यवेक्षक सुभाष यदुवंश एमएलसी की मौजूदगी में हुई घोषणा,उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी समेत सांसद विधायक रहे मौजूद।
MAR 16, 2025 14:56 IST

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: कासगंज भाजपा जिलाध्यक्ष

नीरज शर्मा बने भाजपा जिलाध्यक्ष कासगंज
MAR 16, 2025 15:46 IST

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: सीएम योगी के गृह जिले गोरखपुर में बीजेपी का जिलाध्यक्ष कौन

: सीएम योगी के गृह जिले गोरखपुर में जनार्दन तिवारी को भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
MAR 16, 2025 14:52 IST

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: भाजपा सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष

सुशील त्रिपाठी बने भाजपा सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष
MAR 16, 2025 14:47 IST

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: फर्रुखाबाद बीजेपी जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद में भाजपा ने फतेह चंद्र वर्मा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया