देश

'सौ राहुल गांधी भी NDA सरकार को नहीं हिला सकते...', भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेस पर करारा हमला

BJP Attacks Congress:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

Image

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया

BJP Attacks Congress: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। गौरव भाटिया ने कहा कि जब पूरी दुनिया पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक आर्थिक दबाव से जूझ रही है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूती से खड़ा है और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी 'विध्वंसक, अराजक, अपरिपक्व और मूर्खतापूर्ण टूलकिट मॉडल' की राजनीति कर रहे हैं। भाटिया ने राहुल गांधी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि 'यह सरकार एक साल में गिर जाएगी।'

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'अगर राहुल गांधी का मकसद देश में अराजकता फैलाना है, तो हमारा संकल्प भारत को और मजबूत बनाना है। NDA सरकार स्थिर भी है, मजबूत भी है और अंगद के पांव की तरह अडिग है। सौ राहुल गांधी भी आ जाएं, तब भी इस सरकार को हिला नहीं पाएंगे।'

वैश्विक महंगाई पर कांग्रेस को घेरा

गौरव भाटिया ने वैश्विक महंगाई के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों में महंगाई दर तेजी से बढ़ी है। उनके मुताबिक मलेशिया में 56%, यूएई में 52%, अमेरिका में 45%, फिलीपींस में 41%, श्रीलंका में 38%, कनाडा में 32%, चीन में 22% जबकि भारत में केवल 4% महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को भारत को कोसने के बजाय देश की मजबूती को स्वीकार करना चाहिए।

अल्पसंख्यक मुद्दे पर भी कांग्रेस पर निशाना

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर अल्पसंख्यक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक बैठक में राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा कि किसी मुद्दे पर 'अल्पसंख्यक' शब्द का इस्तेमाल न कर सीधे 'मुसलमानों पर अत्याचार' कहा जाए।भाटिया ने कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के पुराने बयान का भी जिक्र किया और कांग्रेस पर समाज में विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार धार्मिक आधार पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है।

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारीauthor

हिमांशु तिवारी एक पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का 16 साल का अनुभव है। मैंने अपना करियर क्राइम रिपोर्टर के रूप में शुरू किया था लेकिन बाद में पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में शिफ्ट हो गया। पिछले 12 से अधिक वर्षों से बीजेपी, आरएसएस को कवर कर रहे हैं, कुछ आम चुनावों और कई विधानसभा चुनावों की सटीक रिपोर्टिंग भी की है। "सारी दुनिया एक मंच है" और इसलिए रंगमंच और नाटक लिखने में गहरी रुचि है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम