देश

राहुल गांधी के ढेरों सवालों पर बीजेपी का जवाब, टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ चलने वाले क्या बोलेंगे

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 24, 2022, 07:49 PM IST

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी, बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि जो जनता के सामने मुद्दे हैं उससे ध्यान भटकाने के लिए हिंदू मुस्लिम किया जा रहा है।

Image

रविशंकर प्रसाद, बीजेपी के कद्दावर नेता

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय दिल्ली में है। दिल्ली में राहुल गांधी कई रंग में नजर आए। उन्होंने बताया कि किस तरह से हजारों करोड़ खर्च कर उनकी छवि को खराब किया गया। उन्होंने बताया कि किस तरह हिंदू मुस्लिम के नाम पर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। किस तरह से देश में नफरत का माहौल बनाया गया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों का जिक्र किया और यह बताया कि देश के बारे में सिर्फ कांग्रेस ही सोचती है। उनके बयान के बाद बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया आनी थी वो आई भी। बीजेपी के कद्दावर नेता रविशंकर प्रसाद ने एक एक आरोपों का जवाब दिया।

भारतीय फौज पर उठाते हैं सवाल

राहुल गांधी ने आज फिर भारतीय सेना पर सवाल उठाया। वह पूछ रहा है कि जमीन कब वापस होगी? लेकिन जमीन कब ली गई? वीडियो में दिखाया गया है कि सेना तवांग में मुंहतोड़ जवाब दे रही है और वह कहता है कि सेना 'पिट्टी है'। सेना के बारे में अभद्र टिप्पणी करना उनकी पार्टी की रणनीति है। चीन के मुद्दे पर कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं है। राहुल गांधी की आदत बन गई है कि सेना के शौर्य को कमतर कर आंको। उनके लिए चीन की तरक्की ज्यादा मायने रखती है।

राहुल के साथ टुकड़े टुकड़े गैंग

राहुल गांधी प्यार फैलाने की बात कर रहे हैं. लेकिन उनके साथ ऐसे लोग भी आ रहे हैं जो भारत को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों पर 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग के लोग उनके साथ चले. वह उनके साथ चलकर प्रेम कैसे फैला सकता है ? मध्य प्रदेश में दौरे के समय वो किसके साथ थे देश ने देखा है। कांग्रेस की असलियत को अब लोग जान और समझ चुके हैं। किसी को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है।

सच्चाई से दूर भागती है कांग्रेस

राहुल गांधी ने 'मेक इन इंडिया' की बात की। आज भारत चीन के बाद मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि सैमसंग और एप्पल फोन अब भारत में बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस की यह आदत बन चुकी है कि उसे सच दिखता नहीं है। देश, जब तरक्की की राह पर है कि तो कांग्रेस को सिर्फ खामी नजर आती है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती