देश

Biporjoy Cyclone: भगवान कृष्ण की नगरी Dwarka में क्या ऐसा ही आया था तूफान? जानें ये रहस्य-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 14, 2023, 11:11 PM IST

Dwarka City of Lord Krishna:चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कहर के बीच भगवान कृष्ण की द्वारका नगरी के रहस्यों को लेकर भी बात हो रही है।

Image

बिपरजॉय के कहर के बीच भगवान कृष्ण की द्वारका नगरी के रहस्यों को लेकर भी बात हो रही है

Photo : Times Now Digital

Mystery of Lord Krishna City Dwarka: बिपरजॉय तूफान (Biporjoy Cyclone) के बीच अब भगवान कृष्ण की द्वारका नगरी के रहस्यों (Lord Krishna City Dwarka) पर भी बात हो रही है, ये माना जा रहा है कि ऐसा कोई तूफान आया होगा जिसके बाद द्वारका नगरी डूब गई होगी।चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते द्वारिकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple) को गुरूवार यानी (15 जून) के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा द्वारका धाम के ध्वज को भी पांच दिन तक नहीं बदला जाएगा।

ऐसा पहली बार है, जब मंदिर के ध्वज को नहीं बदला जा रहा है। बुधवार को तेज हवा के चलते मंदिर का ध्वज फट गया, जिसके बाद एडवाइजरी जारी की गई है।

बिपरजॉय अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है

गौर हो कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के 15 जून को गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ तट पर पहुंचेगा। कुछ दिनों पहले अरब सागर से उठने वाला बिपरजॉय अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि तट से टकराते समय इस चक्रवात की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है। इस दौरान कच्छ एवं सौराष्ट्र में भारी बारिश होने का अनुमान है।

चक्रवात का विकराल एवं प्रचंड रूप

चक्रवात के विकराल एवं प्रचंड रूप की आशंका को देखते हुए सरकार की एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हैं। कच्छ एवं सौराष्ट्र के तटवर्ती एवं निचले इलाकों से हजारों की संख्या में लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।

गुजरात के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी

गुजरात के आठ जिलों में रेड अलर्ट चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर गुजरात के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। तटीय क्षेत्रों को पूरी तरह से खाली कर लिया गया है। इस समय हवाओंं की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटा है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें कच्छ, मोरबी, द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, राजकोट, जूनागढ़, सूरत शामिल हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'