देश

Bihar Rain: दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल बना 'तलाब', क्या वार्ड क्या मरीज सब हुए पानी-पानी, देख लें ये वीडियो

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 5, 2023, 06:52 PM IST

Darbhanga Medical College Hospital News: बिहार में हो रही बारिश के दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं, दरभंगा का मेडिकल कॉलेज अस्पताल बारिश के बाद तलाब बन गया है।

Image

दरभंगा का मेडिकल कॉलेज अस्पताल बारिश के बाद तलाब बन गया

Photo : ANI

Bihar Darbhanga Rain: बारिश का मौसम है, जहां ये लोगों को गर्मी और उमस से निजात दिलाती है वहीं अपने साथ परेशानी का सबब भी बनकर आती है, कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से (DMCH) जहां बारिश का पानी ना सिर्फ अस्पताल में घुस गया बल्कि सभी को पानी-पानी कर दिया।

जलजमाव की वजह से मरीज और उनके परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बताया जा रहा है कि यहां के इमरजेंसी, मेडिसन,शिशु रोग विभाग और स्त्री रोग विभाग सहित पूरे अस्पताल के काफी हिस्से में पानी भर गया है।

बारिश ने ही प्रशासन के बड़े-बड़े दावे की पोल खोल दी

वहीं दरभंगा शहर का हाल भी बुरा है, बारिश ने ही प्रशासन के बड़े-बड़े दावे की पोल खोल दी है, शहर की अधिकांश सड़कें जलमग्न हैं जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर की कई सड़कों पर पानी जमा

शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो जाने से कई लोगों के घरों में नाली का गंदा पानी घुस गया है, स्थानीय लोग निगम प्रशासन से पानी निकालने का गुहार लगा रहे हैं क्योंकि उनके घर का हाल बहुत बुरा हो गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article