देश

नीतीश कुमार को झटका, JDU महासचिव अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा, RJD में हो सकते हैं शामिल

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 19, 2024, 04:05 PM IST

Ali Ashraf Fatmi Resign from JDU: जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, कहा जा रहा है कि फातमी आरजेडी जॉइन कर सकते हैं।

Image

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी ने JDU से इस्तीफा दिया

KEY HIGHLIGHTS
  • जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी ने JDU से इस्तीफा दिया
  • फातमी RJD के टिकट पर दरभंगा से सांसद रहे हैं
  • मो. अली अशरफ फातमी पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले बड़ा झटका लगा है, वहां की राजनीति में खासा दखल रखने वाले जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी (Ali Ashraf Fatmi) ने जेडीयू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है फातमी के आरजेडी में दोबारा लौटने की चर्चा है, कहा जा रहा है कि फातमी दरभंगा से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन ये सीट बीजेपी के पाले में है, गौर हो कि जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

दरभंगा या मधुबनी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे

फातमी के आरजेडी में दोबारा लौटने की चर्चा है, कहा जा रहा है कि फातमी दरभंगा से चुनाव लड़ना चाहते थे पर ये सीट बीजेपी के पाले में आ गई है, गौर हो कि फातमी पहले भी आरजेडी के टिकट पर दरभंगा सीट से सांसद रहे हैं, इस दफा वो दरभंगा या मधुबनी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे।

फातमी ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा कि मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता दल यूनाइटेड के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा