देश

Video: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर अपने लिए आवंटित बंगले पर अवैध कब्जा करने का लगाया आरोप

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सरकारी बंगला पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। सम्राट चौधरी के आरोप पर अब राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने जवाब दिया है।

Bihar Deputy CM Samrat Choudhary Bunglow: सम्राट चौधरी ने बयान दिया है-पांच देश रत्न मार्ग पर अवैध कब्जा है ....मैं क्या कर सकता हूं 75 वर्षो से हम लोगो का शोषण हो रहा है ....यह लोग लुटेरे हैं मैं क्या कर सकता हूं, उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पांच देश रत्न मार्ग सम्राट चौधरी को हो चुका है आवंटित लेकिन अभी भी पांच देश रत्न मार्ग में तेजस्वी यादव रह रहे हैं।

वहीं राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी लोग थे। चुनाव से संबंधित कार्यो में लगे हुए थे। चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू थी, इसमें बांग्ला हड़पने की बात कहां से आ रही है। बंगला उनको (सम्राट चौधरी) आवंटित है, वह उसमें जाने के लिए हड़बड़ी में हैं, इतनी हड़बड़ी ठीक नहीं। वह ये समझ लें कि उनके लिए बांग्ला सुरक्षित नहीं रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि उनके प्रति जनता का जो पेरसेप्सन है, उससे यह स्पष्ट है कि लोग उनके नेतृत्व को पसंद नहीं कर रहे हैं। जिस तरह से वह बयानवीर बने हुए हैं, उसके कारण भाजपा भी उनको पसंद नहीं कर रही है। आने वाले दिनों में वह खुद बंगले में नहीं रहने वाले हैं तो बंगला के लिए क्यों बेचैन हो रहे हैं।

'तेजस्वी यादव नियम के अनुसार हमेशा काम करते हैं'

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव नियम के अनुसार हमेशा काम करते हैं। विधानसभा की ओर से कागजात आए हैं, उसी के अनुसार काम होगा, सम्राट चौधरी चिंता नहीं करें। अपने बंगले में जाने के लिए जितना बेचैनी दिखा रहे हैं, यह बेचैनी कहीं न कहीं उनको ही परेशान कर देगी। सम्राट चौधरी बिहार के लॉ एंड ऑर्डर, वित्तीय स्थिति पर ध्यान दें। बिहार में गिर रहे पुल पर बयान दें। बंगले पर बयान देने का मतलब है कि अपनी भलाई के अलावा आप और कुछ नहीं चाहते।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article