देश

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की गाड़ी के सामने कूदे छात्र, जानें क्या है आक्रोश की वजह

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 23, 2024, 07:57 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Chaudhary) की गाड़ी के सामने अभ्यर्थी कूद गए जिसमें एक लड़की बेहोश हो गई।

Image

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

बिहार की राजधानी पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Chaudhary) के गाड़ी के सामने अभ्यर्थी कूद गए, जिसकी वजह से एक लड़की बेहोश हो गई, इसके बीच हंगामा मचा रहा, सम्राट चौधरी ने गाड़ी से खुद उतारकर लड़की को देखा, इस बीच सम्राट चौधरी के एस्कॉर्ट में तैनात पुलिसकर्मियों ने लड़की को सड़क से किनारे किया।

लड़की ने कहा मुझे काफी चोट आई है, Stet की परीक्षा समय पर न होने से टी आर ई 3 परीक्षा में सम्मिलित न होने से नाराज है और कहा कि विभाग की गलती के कारण परीक्षा समय पर नहीं हो रही है, Stet परीक्षा समय पर न होने टीआरई 3 के परीक्षा में सम्मिलित होने से छात्र वंचित रह जाएंगे, इसे लेकर आक्रोश फैला है।

'देश में 2G और 3G वाले लोग हैं'

सम्राट चौधरी ने कहा कि मोदी ने सबको बिजली दिया 15 साल तक बिहार ठहरा हुआ था, भाजपा और नीतीश जी की सरकार में बिहार बढ़ता हुआ है, उन्होंने कहा कि रोजगार का वादा पूरा करेंगे सबको रोजगार मिलेगा वहीं इससे पहले सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर जमकर हमला, उन्होंने कहा कि देश में 2G और 3G वाले लोग हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article