देश

Bihar BDO Video: बिहार में अफसर के विदाई समारोह में जमकर थिरकीं बार-बालाएं, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2023, 11:46 AM IST

Bihar BDO Video: रिपोर्ट्स और सामने आए वीडियो के मुताबिक, विदाई पार्टी में भोजपुरी गाने पर परफॉर्म और डांस करने के लिए बार गर्ल्स को बुलाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के खगड़िया में एक खंड विकास अधिकारी (BDO) के लिए एक विदाई समारोह आयोजित किया गया था।

Image

बिहार में BDO के विदाई समारोह में बार बालाओं का डांस

Photo : Twitter

Bihar BDO Video: बिहार में एक अफसर के विदाई समारोह में बार-बालाएं जमकर थिरकतीं दिखीं हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

कहां का है वीडियो

रिपोर्ट्स और सामने आए वीडियो के मुताबिक, विदाई पार्टी में भोजपुरी गाने पर परफॉर्म और डांस करने के लिए बार गर्ल्स को बुलाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के खगड़िया में एक खंड विकास अधिकारी (BDO) के लिए एक विदाई समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें बार बालाओं को बुलाया गया था। जिसमें अश्लील गाने बजते हुए दिखे और वहां मौजूद लोग भी नाचते दिखे।

बेलदौर प्रखंड परिसर में हुआ था आयोजन

बेलदौर प्रखंड परिसर में बीडीओ सुनील कुमार को विदाई देने के लिए आर्केस्ट्रा पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने बार बालाओं पर पैसे भी उड़ाए। हालांकि जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक बार गर्ल अकेले ही स्टेज पर डांस करती नजर आ रही है, बताया जा रहा है कि पार्टी में मौजूद अधिकारी और सरकारी कर्मचारी पूरी शाम डांस करते रहे। रिपोर्टों के मुताबिक, पार्टी आयोजित करने के लिए न तो कोई अनुमति ली गई और न ही कोई सूचना दी गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article