देश

Hemant Soren News: सुप्रीम कोर्ट से सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट ने अपने फैसले में विस्तृत कारण बताए हैं ऐसे में हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ याचिका पर दखल की जरूरत नहीं है।

Image

सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है, बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के जमानत के फैसले में दखल देने से इन्कार किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ट्रायल के दौरान हाईकोर्ट की टिप्पणियों से प्रभावित ना हो। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट के द्वारा हेमंत सोरेन को जमानत दिए जाने को सही ठहराते हुए कहा कि इसमें हस्तक्षेप करने की गुंजाइश नहीं है।

हाई कोर्ट ने सभी तथ्यों को जांच परखकर हेमंत सोरेन को जमानत दी है, कोर्ट जमानत दिए जाने के दौरान सभी तथ्यों पर गौर करते हुए अपना निर्णय दिया है।

गौर हो कि सुप्रीम कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई की, जिसमें कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट द्वारा मिली जमानत को चुनौती दी गई थी।

गौर हो कि 28 जून को झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत प्रदान की थी कोर्ट ने उन्हें जमानात 50-50 हजार की निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article