देश

Waqf Bill: 'वक्फ बिल' पर नीतीश कुमार को झटका! JDU में बगावत, सीनियर लीडर कासिम अंसारी का इस्तीफा

Waqf Bill News: वक्फ संशोधन बिल के बीच नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है, जेडीयू के सीनियर लीडर कासिम अंसारी ने इस्तीफा दे दिया है।

Image

जेडीयू (प्रतीकात्मक फोटो)

Waqf Bill News: वक्फ संशोधन बिल को लेकर बिहार से एक अहम खबर सामने आई, जेडीयू के सीनियर नेता डॉ मोहम्मद कासिम अंसारी ने लोकसभा में वक्फ बिल का समर्थन करने पर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है इसे बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को बड़े झटके के रूप में माना जा रहा है।

बता दें कि डॉ मोहम्मद कासिम अंसारी जेडीयू के अल्पसंख्यक नेता के साथ ही बिहार की ढाका विधानसभा सीट के पूर्व उम्मीदवार भी रहे हैं, कई अल्पसंख्यक नेताओं के विरोध के बाद अब इस्तीफा का दौर शुरू हो गया।

डॉ मोहम्मद कासिम अंसारी ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा है-

Waqf Bill JDU News

Waqf Bill JDU News

उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा, 'उन्हें और लाखों करोड़ों भारतीय मुसलमानों को विश्वास था कि नीतीश कुमार विशुद्ध रूप से सेक्युलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं, लेकिन अब यह विश्वास टूट गया है' कासिम अंसारी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल भारतीय मुसलमानों के खिलाफ है। हम किसी भी सूरत में इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं। यह बिल संविधान के कई मौलिक अधिकारों का हनन करता है, ऐसे में मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों से स्वेच्छा से त्याग पत्र दे रहा हूं।

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 लोकसभा में पारित

गौर हो कि वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 लोकसभा में पारित हो गया विधेयक को 288 के मुकाबले 232 मतों से सदन की मंजूरी मिल गई, इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने के लिए सदन की बैठक रात लगभग दो बजे तक चली।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ