देश

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड केस में बड़ी कार्रवाई, सरकार ने रद्द किए लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंत्रालय को गोवा सरकार से गौरव और सौरभ लूथरा के संबंध में एक पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय नियमों के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत उनके पासपोर्ट रद्द करने के अनुरोध की जांच कर रहा है। गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा छह दिसंबर की रात को हुई घटना के बाद थाईलैंड भाग गए थे।

Image

बीते छह दिसंबर की रात नाइट क्लब में लगी आग। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Goa night club fire case: गोवा नाइट क्लब आग मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों ने टाइम्स नाउ को बताया कि विदेश मंत्रालय ने अग्निकांड के मुख्य आरोपियों एवं ‘बर्च बाय रोमियो लेन’नाइट क्लब के मालिकों सौरव एवं गौरव लथूरा के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं। इससे पहले मंत्रालय नाइट क्लब के सह-मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा था। बीते छह दिसंबर को क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने दोनों भाइयों का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया था। दोनों भाई सात दिसंबर की सुबह देश छोड़कर थाईलैंड के फुकेट चले गए।

गोवा सरकार ने किया था अनुरोध

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंत्रालय को गोवा सरकार से गौरव और सौरभ लूथरा के संबंध में एक पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय नियमों के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत उनके पासपोर्ट रद्द करने के अनुरोध की जांच कर रहा है। गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा छह दिसंबर की रात को हुई घटना के बाद थाईलैंड भाग गए थे। उनके खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

गुप्ता को दिल्ली से गोवा लाया गया

नाइटक्लब के सह-मालिकों में से एक अजय गुप्ता को बुधवार को ट्रॉजिट रिमांड पर दिल्ली से गोवा लाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि गोवा पुलिस गुप्ता को लेकर विमान से रात 9:45 बजे मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मोपा पहुंची फिर उसे आगे की जांच के लिए अंजुना पुलिस थाने ले जाया गया। इससे पहले दिन में जम्मू निवासी गुप्ता को दिल्ली में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद जोशी के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने गोवा पुलिस को उन्हें तटीय राज्य ले जाने के लिए 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी।

दिल्ली से भागकर फुकेत गए

गुप्ता के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया गया था। नाइटक्लब के सह-मालिक सौरभ और गौरव लूथरा, आग लगने की घटना के तुरंत बाद थाईलैंड के फुकेत के लिए रवाना हो गए थे। उनके खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। बुधवार को दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया और उनकी पारगमन अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई अगले दिन के लिए निर्धारित की।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!