देश

बागपत में अलग अंदाज में भारत जोड़ो यात्रा, RLD और किसान संगठनों ने किया स्वागत

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Jan 4, 2023, 01:29 PM IST

यूपी के बागपत में भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े भारी जनसमूह ने राहुल गांधी और अन्य पर पुष्पवर्षा और पुष्पमाला देकर अपना समर्थन जताया। इस यात्रा को आरएलडी और किसान संगठनों ने भी समर्थन दिया है।

Image

भारत यात्रा के दौरान यूपी के बागपत में राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में उत्साह देखते ही बन रहा है जिस तरीके का अपार जनसमर्थन भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है उसे यह प्रमाणित होता है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जड़े , 32 साल से सत्ता में न होने के बावजूद अभी भी बहुत गहराई से जमीं हैं, राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पूरे देश से गुजरती हुई कल 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंची जहां पर लाखों लाख के जनसमूह ने दिल खोलकर राहुल गांधी का स्वागत किया और भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया। बुधवार को उत्तर प्रदेश में यात्रा का दूसरा दिन है राहुल गांधी गाजियाबाद से बागपत जनपद में प्रवेश कर चुके हैं आज जनता जनार्दन पूरे रास्ते दिल खोलकर पुष्प और मालाओं की वर्षा कर भारत जोड़ो यात्रा & राहुल गांधी का स्वागत करती दिखी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेष तौर से किसानों और सेना में जाने वाले युवाओं का क्षेत्र है जहां सबसे ज्यादा किसान और युवा दोनों प्रभावित हैं

  • सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मुलाकात की, युवाओं ने अग्निवीर योजना के खिलाफ़ अपनी बात रखी
  • राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के लोगों ने राहुल गांधी और भारत यात्रियों का स्वागत किया और भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया
  • प्रसिद्ध राष्ट्रीय हास्य कलाकार राजीव निगम ने भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत कर राहुल गांधी के साथ कदमताल की
  • सिविल सोसायटी के लोगों में विश्विद्यालय के प्रोफेसर, डॉक्टर्स ,भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

किसान संगठनो ने शिरकत की भारत जोड़ो यात्रा में, दिया अपना समर्थन

आज विभिन्न किसान संगठनों ने अपना समर्थन भारत जोड़ो यात्रा को दिया और राहुल गांधी के साथ कदमताल की, उसके साथ युवा जो सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं उन्होंने श्री राहुल गांधी जी से मुलाकात की और भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ कदमताल की साथ में अग्निवीर योजना के खिलाफ अपनी बात युवाओं ने राहुल गांधी के समक्ष रखी। प्रसिद्ध राष्ट्रीय हास्य कलाकार राजीव निगम ने भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया और राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलें इस अवसर पर राजीव निगम ने कहा कि देश को हम अपने अपने तरीके से जोड़ने का काम कर रहे हैं आज उसी क्रम में राहुल गांधी जी के इस अभियान को हमारा समर्थन है हम उन्हें इस राष्ट्रहित में किए जा रहे शुभ कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के कार्यकर्ताओं/नेताओं ने अपने झंडे लहराकर भारत जोड़ो यात्रा स्वागत किया और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की,

आज सिविल सोसायटी के लोगों ने भी भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की और श्री राहुल गांधी से मुलाकात कर उनके इस प्रशंसनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दी सिविल सोसाइटी में प्रमुख रूप से विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर डॉक्टर एवं अन्य सामाजिक संगठन के सदस्य शामिल रहे। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी से 5 जनवरी तक रहेगी और इसके बाद पुनः हरियाणा में प्रवेश कर श्रीनगर की तरफ बढ़ेगी।

रंजीता झा
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें