देश

कड़ाके की ठंड में भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी की अब इस शख्स ने की तारीफ

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 4, 2023, 08:11 AM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी के बागपत पहुंच चुकी है। उनकी इस यात्रा पर बीजेपी ने सियासी तंज कसा तो श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े एक और शख्स ने राहुल गांधी की पदयात्रा की तारीफ की।

Image

इस समय यूपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का आगाज यूपी से कर चुके हैं। उनकी यात्रा पर बीजेपी ने तंज कसा कि बड़े सूबे में छोटी सियासी यात्रा और इसके साथ ही राहुल गांधी की टी शर्ट एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा इसलिए कि इस समय उत्तर भारक कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है और राहुल की शरीर पर ठंड का असर नहीं है। इससे जुड़े सवाल का जवाब राहुल गांधी, कांग्रेस के नेता दे चुके हैं अब टी शर्ट पहने जाने के पीछे की वजह उनकी बहन प्रियंका गांधी ने समझायी है। इसके साथ ही जिस तरह से श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुरोहित सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को आशीर्वाद दिया, ठीक उसी तरह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने ठंड में राहुल गांधी की पदयात्रा को प्रशंसनीय बताया।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सचिव ने की तारीफ

चंपत राय ने एक मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि मैं उनकी सराहना करता हूं, जो ग्रामीण इलाकों में पैदल घूम रहा है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं एक आरएसएस कार्यकर्ता हूं और आरएसएस ने कभी भी भारत जोड़ो यात्रा की निंदा नहीं की है। यात्रा, जो मंगलवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई।वह इस कठोर मौसम में चल रहा है, और इसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। सभी को देश की यात्रा करनी चाहिए।राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी गोविंद देव गिरी ने भी भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि वे राष्ट्र को एकजुट, मजबूत और सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए उन्हें आशीर्वाद दें।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो एक अच्छा नारा है और भारत को एक साथ आने की जरूरत है।

प्रियंका गांधी ने टी शर्ट पर क्या कहा

कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी की यात्रा और टी शर्ट पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वो सच की ताकत से लैस है और उसकी रक्षा भगवान खुद करेगा।प्रियंका गांधी ने कहा कि किसी ने उनसे पूछा कि क्या आपके भाई को ठंड नहीं लगती? इतनी ठंड में टी-शर्ट पहनकर घूम रहे हैं।आप उन्हें ठंड से बचाइए, क्या आपको उसकी सुरक्षा की चिंता नहीं है? वो जम्मू कश्मीर जा रहे हैं इस सवाल का जवाब था कि सच से लैस शख्स के साथ भगवान खड़ा है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article