देश

बेंगलुरु: बल्लारी में कल्याण ज्वैलर्स में गैस विस्फोट से 6 घायल, एक की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि सेंट्रल एसी में गैस रिफिलिंग के दौरान एसी वेंट में आग लगने से घटना हुई है। इसमें किसी अन्य गड़बड़ी का संदेह नहीं है।

Image

बल्लारी में कल्याण ज्वैलर्स में विस्फोट

Gas Blast at Kalyan Jewellers: बेंगलुरु से 310 किमी दूर स्थित बल्लारी में कल्याण ज्वैलर्स में विस्फोट हो गया जिसमें छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। बल्लारी एसपी के अनुसार, इस घटना में गैस तकनीशियन अहमद बाशा, सैय्यद तबरेज बाशा, सैय्यद जुबेर, अरुण और निंगप्पा घायल हो गए, जबकि अहमद बाशा की हालत गंभीर है। यह घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे टेरू स्ट्रीट पर हुई। बताया जा रहा है कि सेंट्रल एसी में गैस रिफिलिंग के दौरान एसी वेंट में आग लगने से घटना हुई है। इसमें किसी अन्य गड़बड़ी का संदेह नहीं है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 287 मशीनरी के साथ लापरवाही से संबंधित है, जिसके लिए 6 महीने तक की जेल या रुपये का जुर्माना हो सकता है। धारा 337 जीवन को खतरे में डालकर नुकसान पहुंचाने का प्रावधान है, जिसमें 6 महीने तक की जेल या 500 रुपये का जुर्माना हो सकता है या दोनों। धारा 338 जीवन को खतरे में डालकर गंभीर नुकसान पहुंचाने से संबंधित है, जिसमें 2 साल तक की जेल या 1000 रुपये का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article