देश

2014 से पहले 400 विमान सेवा में थे, आज 700 हैं, अगले कुछ सालों में ये 1200 हो जाएंगे- IEC 2023 में सिंधिया ने बताया कैसे विकास कर रहा विमानन उद्योग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 06:01 PM IST

IEC 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत करते हुए कहा कि पिछले दो सालों में घरेलू उड़ान वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। सरकार ने नौ साल में 74 एयरपोर्ट बनाए हैं, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।

Image

iec 2023 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने IEC 2023 यानि कि इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव (India Economic Conclave 2023) में आने वाले दिनों में विमानन उद्योग कैसा होगा, इसकी एक पूरी तस्वीर पेश की है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार का प्लान है कि देश के कोने-कोने तक विमान सर्विस उपलब्ध हों। छोटे एरिया में हेलीकॉप्टर सेवा और छोटे विमानों के जरिए उसे कवर करने की योजना है।

क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत करते हुए कहा कि पिछले दो सालों में घरेलू उड़ान वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। सरकार ने नौ साल में 74 एयरपोर्ट बनाए हैं, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। सरकार और एयरपोर्ट्स पर काम कर ही है। अगले तीन से चार सालों में देश में 200 से ज्यादा एयरपोर्ट काम करने लगेंगे। 2014 से पहले देश में 400 विमान यात्री सेवा दे रहे थे। अभी इनकी संख्या बढ़कर 700 हो गई है। अगले तीन से चार साल में 1200 से 1400 से प्लेन उड़ान भरने लगेंगे।

रिकॉर्ड लेवल पर डिमांड

केंद्रीय मंत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि आज की तारीख में डिमांड और सप्लाई में अंतर है। विमानों की संख्या बढ़ने के बावजूद यात्रियों की संख्या को कवर करना आसान बात नहीं है। आज औसतन रोजाना 3.70 लाख से लेकर 4.20 लाख लोग यात्रा कर रहे हैं। ऐसा ही रहा तो त्योहारों के मौसम में यह संख्या 5 लाख तक पहुंच सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते