देश

बोलने में परहेज करें, सोच समझकर बोलें- बीजेपी मंत्री परिषद की बैठक में बोले पीएम मोदी, जीत का दिया मंत्र

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 3, 2024, 08:35 PM IST

BJP Meeting: पीएम ने मंत्रियों को कहा कि वो बोलनें में परहेज करें, सोच समझकर बोलें। बोलना है तो योजनाओं पर बोलें, विवादित बयानों से बचें। पीएम ने कहा कि विकसित भारत की झलक इस बजट में दिखनी चाहिए जो इस बार जून में पेश होगा।

Image

बीजेपी मंत्रीपरिषद की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

Photo : ANI

BJP Meeting: पीएम मोदी ने रविवार को बीजेपी मंत्री परिषद की आखिरी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मंत्रियों को सलाह दी कि वो सोझ समझकर बोलें, विवादित बयान न दें। लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी मंत्री परिषद में पीएम मोदी ने मंत्रियों को करीब 1 घंटे तक संबोधित किया।

पीएम मोदी ने दिया मंत्रियों को जीत का मंत्र

पीएम ने मंत्रियों को कहा कि वो बोलनें में परहेज करें, सोच समझकर बोलें। बोलना है तो योजनाओं पर बोलें, विवादित बयानों से बचें। पीएम ने कहा कि विकसित भारत की झलक इस बजट में दिखनी चाहिए जो इस बार जून में पेश होगा। इस दौरान पीएम ने मंत्रियों का मनोबल भी बढाया। पीएम मोदी ने कहा कि जाईए और जीत कर आईए, जल्द फिर मिलेंगें।

किन मुद्दों पर चर्चा

ANI ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक में विजन डॉक्यूमेंट 'विकसित भारत 2047' पर विचार-मंथन किया और अगले पांच वर्षों के लिए विस्तृत कार्य योजना पर भी विचार-विमर्श किया। सूत्रों ने आगे बताया कि बैठक के दौरान मई 2024 में नई सरकार के गठन के बाद त्वरित कार्यान्वयन के लिए तत्काल कदमों के 100-दिवसीय एजेंडे पर भी काम किया गया।

विकसित भारत के लिए रोडमैप

PTI ने सरकार के सूत्रों ने कहा कि विकसित भारत के लिए रोडमैप दो साल से अधिक की गहन तैयारी का परिणाम है। सूत्रों ने कहा कि इसमें सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों, शिक्षाविदों, उद्योग संगठनों, नागरिक समाज संस्थाओं, वैज्ञानिक संगठनों के साथ व्यापक परामर्श तथा युवाओं के सुझावों को समाहित करते हुए सरकार का समग्र दृष्टिकोण शामिल है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा- "विभिन्न स्तरों पर 2,700 से अधिक बैठकें, कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित किए गए। 20 लाख से अधिक युवाओं से सुझाव प्राप्त हुए।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें