देश

बागेश्वर धाम vs करौली सरकार ...क्यों वायरल, 'Karauli Sarkar' पर सवाल...तो पड़ेगी मार?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 22, 2023, 09:36 PM IST

karauli sarkar dispute: यूपी के कानपुर में करौली सरकार विवादों में हैं उनपर नोएडा के एक डॉक्टर ने मारपीट के आरोप लगाए हैं जिसके बाद से करौली सरकार पर प्रशासन की निगाहें टेढ़ी हो गई हैं।

Image

कानपुर में करौली सरकार विवादों में हैं

bageshwar dham vs karauli sarkar: यूपी के कानपुर में Karauli Sarkar के नाम से मशहूर बाबा और उनके सेवादारों पर नोएडा के एक डॉक्टर ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद बिधनू थाने में करौली बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बाबा के खिलाफ धारा 323, 504 व 325 में केस दर्ज हुआ है। गौरतलब है कि करौली बाबा झाड़-फूंक व हवन-पूजन कराकर लोगों के दुख दूर करने का दावा करते हैं।

अभी तक अपनी चमत्कारी ताकत से लोगों के मन की बात पढ़ लेने के लिए मशहूर हुए Bageshwar Dham Sarkar को जल्द ही कड़ी टक्कर मिल सकती है |

जब करौली सरकार को चैलेंज दे कहने लगे थे डॉक्टर- दिखाइए चमत्कार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में झाड़-फूंक करने वाले जिस बाबा (करौली सरकार) पर नोएडा के डॉक्टर ने पिटाई कराने का आरोप लगाया है, उन्होंने दरबार में करौली सरकार को चमत्कार दिखाने का चैलेंज दे दिया था। मामले से जुड़ा वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर सामने आया है, जिसमें दोनों की पूरी बातचीत नजर आई। डॉक्टर ने अपना परिचय देते हुए कहा था, "मेरे घर में क्लेश रहता है। मुझे कई लोगों ने आपके पास आने की सलाह दी, इसलिए आपका चमत्कार देखने के लिए आया हूं।"

करौली सरकार वाले बाबा ने जवाब में कहा, "यहां चमत्कार तो होता नहीं है। जो होता है, सब नियम से होता है।" डॉक्टर ने आगे पूछा- कुछ मित्रों और भाई ने बताया कि तुम्हारे अंदर कोई मौलाना या आत्मा तो नहीं घुस गई है। मैं पेशे से डॉक्टर हूं...इसलिए मैंने उनसे कहा कि जाकर देखूंगा कि क्या है मामला...मैं देखना चाहता हूं कि आत्मा कैसे निकलती है, मैं उसे महसूस करना चाहता हूं। आपका प्रोग्राम भी लाइव चल रहा है।

"क्या देखना चाहते हो...चैलेंज कर रहे हो?"

बाबा ने इसके बाद टोका, "क्या देखना चाहते हो...चैलेंज कर रहे हो?" डॉक्टर ने दो टूक कहा, "दिखाइए चमत्कार, जो आप दिखाते हैं...दरबार में सबको दिखाते हैं कि आपने आत्मा और मौलाना निकलती है।" करौली सरकार ने इसके बाद कहा- उनसे पूछ लो, जिनकी निकली है। दरअसल, नोएडा के डॉक्टर ने कानपुर के करौली सरकार वाले बाबा पर आरोप लगाया कि लव-कुश आश्रम में उन्होंने उनकी अपने बाउंसर्स से पिटाई कराई। यह मामला करीब एक महीने पुराना है, जिसमें पीड़ित पक्ष की ओर से अब शिकायत दी गई और मारपीट के आरोप में कमिश्नर के आदेश के बाद एफआईआर भी हुई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article