देश

Bihar में Bageshwar Baba को सबक सिखाने की तैयारी चल रही?

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2023, 11:17 PM IST

बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बिहार में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है, लगातार बिहार के सियासी गलियारे से अलग-अलग बयान दिए जा रहे हैं। एक तरफ आरजेडी के नेता बागेश्वर बाबा का विरोध कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी उनका समर्थन कर रही है। देखिए पूरी खबर 'पाठशाला' में।

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। उन पर नया राजनैतिक विवाद अब बिहार में बनाया जा रहा है। बिहार में बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम होना है। तो बिहार सरकार के मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, बागेश्वर बाबा के विरोध में जुट गए हैं। यहां तक वो अपनी प्राइवेट सेना तैयार करने लगे हैं और उसे ट्रेनिंग दे रहे हैं।

सामने आया वीडियो

ये तेजप्रताप यादव का सरकारी बंगला है जहां तेजप्रताप अपने संगठन DSS (धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ) के लोगों की ट्रेनिंग करवा रहे हैं । बाकायदा परेड चल रही है भाई और इसका वीडियो बनाया जा रहा है ताकि ये मैसेज दिया जा सके कि बागेश्वर बाबा को रोकने के लिए किस लेवल की तैयारी चल रही है...एक सरकारी बंगले में अपनी प्राइवेट सेना के ज़रिए खुलेआम शक्ति- प्रदर्शन का वीडियो बनाया जा रहा है।

पटना का दौरा करने वाले हैं धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री 13 मई से 17 मई तक पटना में कथावाचन करने आ रहे हैं, जिसकी बहुत बड़े लेवल पर तैयारियां चल रही है। इस कार्यक्रम में 10 लाख से ज़्यादा लोगों के आने की संभावना है, लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी तेजप्रताप को मिली वो तुरंत एक्टिव हो गये और धीरेन्द्र शास्त्री को लगातार धमकी दे रहे हैं।

तेजप्रताप की धमकी

तेज प्रताप यादव सरकार की धमक दिखा रहे हैं और धीरेंद्र शास्त्री को सीधे-सीधे धमकी दे रहे हैं। तेज प्रताप बागेश्वर बाबा के बारे में डरपोक, देशद्रोही और ना जाने क्या क्या कह रहे हैं। बिहार में अपने कार्यक्रम के विरोध के बीच बाबा बागेश्वर का भी बयान सामने आया है। बाबा बागेश्वर ने साफ कर दिया है कि संविधान उन्हें अपने ईष्ट के प्रचार की इजाजत देता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article