देश

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख का ऐलान, रामलला के अभिषेक समारोह का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी ने की घोषणा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 15, 2023, 04:18 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख तय हो गई है। मंदिर में राम लला के विराजमान के होने वाले अभिषेक समारोह का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सीएम योगी ने इसकी घोषणा की।

Image

अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पुष्टि की कि पीएम नरेंद्र मोदी अगले साल अयोध्या में राम मंदिर में राम लला के अभिषेक समारोह का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समारोह इस साल के अंत में एक भव्य दीपोत्सव से पहले होगा। अयोध्या में 21 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। जब 500 वर्ष के बाद राम लला अपने मंदिर में विराजमान होंगे तो सारी दुनिया देखेगी। योगी ने केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी के महासंपर्क अभियान के तहत अयोध्या में एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। मंदिर ट्रस्ट द्वारा पीएम मोदी को आमंत्रित करने की खबरों के बीच रिपोर्ट आई की 22 जनवरी को पीएम मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। लेकिन पीएम ऑफिस द्वारा इसकी पुष्टि होनी बाकी है। मुख्यमंत्री ने बीजेपी सांसदों से आने वाले दिनों में अयोध्या में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने अयोध्या को एक ऐसे जिले के रूप में भी वर्णित किया है जो न केवल 'राम राज्य' की ओर बढ़ रहा है, जो कभी त्रेता युग के दौरान प्रचलित था, बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश को प्रेरित करने वाला था।

Ayodhya Ram Mandir: त्रेता युग की याद दिलाता है अयोध्या

योगी ने त्रेता युग का आह्वान किया कि एक बार फिर से अयोध्या त्रेता युग की याद दिलाता है जब राम राज्य की परिकल्पना को साकार किया गया था। आज उस ओर ना सिर्फ अयोध्या जा रही है बल्की पीएम मोदी के नेत्रत्व में पूरे देश को नई प्रेरणा भी दे रही है। ये आज पूरी दुनिया की सबसे वैभवशाली नगरी बन रही है। योगी ने कहा कि अयोध्या उस आदर्श रिश्ते को भी दर्शाता है जो एक शासक को अपनी प्रजा के साथ होना चाहिए। ये वही अयोध्या है जिसका नाम लेने पर पहले लोग संकोच करते थे। योगी ने पिछली सपा और बसपा सरकारों पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए कहा। योगी ने कहा कि कैसे वह विकास गतिविधियों का जायजा लेने के लिए हर दो महीने में एक बार अयोध्या का दौरा करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि शहर के लोगों को विकासात्मक परियोजनाओं के कारण कुछ प्रारंभिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम पथ और भक्ति पथ

सीएम योगी ने कहा कि लेकिन एक उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दर्द को सहन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगले 4 से 6 महीनों में अयोध्या की सड़कों की तुलना दिल्ली में राजपथ की सड़कों से की जा सकेगी और हमने उनका नाम राम पथ रखा है। इसी तरह राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली सुग्रीव किला के साथ सड़क का नाम भक्ति पथ होगा। योगी ने कहा कि अयोध्या, काशी (वाराणसी), मथुरा और प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। विपक्ष पर एक और तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में जब सरकारी खजाने की लूट और भ्रष्टाचार होता था तब कमी बनी रहती थी। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों के दौरान लोगों ने भाजपा की डबल इंजन सरकार में विश्वास जताया था। सरकार राज्य में बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने और हर समुदाय के लोगों तक पहुंचने के लिए काम कर रही है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस