देश

Manipur Attack: मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF के काफिले को बनाया निशाना, 1 जवान शहीद

मणिपुर में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया गया है इस हमले में एक CRPF जवान शहीद हो गया है बताते हैं कि जिरीबाम में उग्रवादियों ने फायरिंग की।

Image

मणिपुर के जिरीबाम में घात लगाकर सीआरपीएफ जवान की हत्या (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS

  • स्टेट पुलिस और CRPF के संयुक्त काफिले पर उग्रवादियों का हमला
  • जिरीबाम में संयुक्त टीम ऑपरेशन में लगी हुई थी
  • तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया

मणिपुर के जिरीबाम जिले में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने मणिपुर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम पर घात लगाकर हमला किया। इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।मणिपुर के जिरीबाम में रविवार को सीआरपीएफ और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम पर हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात हथियारबंद लोगों ने सुबह करीब 9:40 बजे सीआरपीएफ और मणिपुर पुलिस की 20वीं बटालियन की एक टीम को निशाना बनाया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा के बीच सुरक्षा स्थिति गंभीर बनी हुई है।यह घटना तब हुई, जब संयुक्त सुरक्षा दल शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना से संबंधित तलाशी अभियान चलाने के लिए मोनबंग गांव के पास पहुंच रहा था।

जिरीबाम क्षेत्र में हाल ही में हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं

मारे गए सीआरपीएफ जवान की पहचान बिहार के 43 वर्षीय अजय कुमार झा के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए तीन कर्मियों में जिरीबाम पुलिस स्टेशन का एक सब-इंस्पेक्टर (SI) भी शामिल है। जिरीबाम क्षेत्र में हाल ही में हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं। जून में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच संघर्ष जारी रहने के कारण कम से कम 70 घरों और पुलिस चौकियों को आग के हवाले कर दिया गया था।

इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से हथियार और गोला-बारूद जब्त

इस बीच, मणिपुर पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। गोला-बारूद में एक एके-56 राइफल, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर), एक स्थानीय रूप से निर्मित एसएलआर, कई पिस्तौल, हथगोले और 25 राउंड गोला-बारूद शामिल हैं।इंफाल पश्चिम जिले के खुयाथोंग और नागमापाल क्षेत्रों में एक अलग अभियान में, अधिकारियों ने शुक्रवार को गोला-बारूद के साथ एक एक्सकैलिबर राइफल, 7.62 मिमी एआर (घातक) और एक एमए-3 एमके-II राइफल जब्त की।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article