Allu Arjun News: पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन के घर के बाहर भीड़ ने हमला बोला है। घर के बाहर के गमले तोड़ दिए गए हैं। टमाटर फेंके गए हैं। ये लोग उस्मानिया विश्वविद्यालय से जुड़े होने के दावा कर रहे थे और भगदड़ कांड में मारी गई महिला के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
अल्लू अर्जुन के घर के बाहर हमला
उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति के सदस्य होने का दावा करने वाले व्यक्तियों के एक समूह ने रविवार को तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन के आवास पर फूलों के गमलों और अन्य चीजों को तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए और उस महिला के लिए न्याय की मांग की, जिसकी इस महीने की शुरुआत में 'पुष्पा-2' की स्क्रीनिंग के अवसर पर यहां एक मूवी थिएटर में भगदड़ में मौत हो गई थी।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंती और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। प्रदर्शनकारियों के द्वारा छोड़े गए तख्ती पर लिखा था कि फिल्में बनाकर करोड़ों रुपये कमाए जाते हैं, जबकि फिल्में देखने वाले मर रहे हैं। जिस संगठन से होने का ये दावा कर रहे हैं, वो ओयू-जेएसी तेलंगाना राज्य आंदोलन में सबसे आगे था।
