देश

भाजपा ने असम चुनाव के लिए दो और नामों का किया एलान; जानें असम में कैसा है सीटों का समीकरण

Assam Assembly Elections 2026: असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए सभी पार्टियां जोर आजमाइश में लग गई हैं। इसी क्रम में भाजपा ने दो और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।भाजपा यहां असम गण परिषद (अगप)और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। अगप को 26 सीटें मिलीं,जबकि बीपीएफ को चुनाव पूर्व समझौते के तहत 11 सीटें मिलीं। शेष सीटें भाजपा के हिस्से में हैं।

Image

असम विधानसभा चुनाव 2026

Photo : iStock

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को दो और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इन दो उम्मीदवारों के साथ ही भाजपा ने असम विधानसभा की 126 सीटों में से 90 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

जिन दो नए नामों का एलान किया गया है, उनमें कृष्णा साहा को दलगांव से और जीवन गोगोई को सिसीबरगांव से मैदान में उतारा गया है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि लखीमपुर से भाजपा के सांसद प्रधान बरुआ की पत्नी को विधानसभा चुनाव में सिसीबरगांव से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। सिसीबरगांव सीट लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। हालांकि, पार्टी ने स्थानीय नेता जीवन गोगोई को उम्मीदवार बनाया है।

ऐसा है सीटों का समीकरण

भाजपा यहां असम गण परिषद (अगप)और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। अगप को 26 सीटें मिलीं,जबकि बीपीएफ को चुनाव पूर्व समझौते के तहत 11 सीटें मिलीं। शेष सीटें भाजपा के हिस्से में हैं।

भाजपा और अगप कर चुकी उम्मीदवारों के नामों का एलान

भाजपा और अगप दोनों ने चमारिया सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भाजपा ने गुरुवार को असम के लिए 88 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को जलुकबाड़ी से और पार्टी के मौजूदा सांसद हितेंद्र नाथ गोस्वामी को प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई के खिलाफ जोरहाट से मैदान में उतारा गया है।

कौन मंत्री कहां से उम्मीदवार

जिन मंत्रियों को उनकी सीटों से फिर से उतारा गया है,उनमें गोलाघाट से अजंता नियोग, धेमाजी (एसटी) से रनोज पेगु, डूमडूमा से रूपेश गोवाला, तिंगखोन से बिनल बोरा, जगीरोड (एससी) से पीयूष हजारिका, नलबाड़ी से जयंत मल्ला बरुआ, ढेकियाजुली से अशोक सिंघल, पाथरकांडी से कृष्णेंदु पॉल और लखीपुर से कौशिक राय शामिल हैं।

हाल में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा क्रमशः दिसपुर और बिहपुरिया से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस में हाल में शामिल हुए अन्य नेताओं में शशिकांत दास को राहा (एससी) से मैदान में उतारा गया है, जबकि कमलाख्या पुरकायस्थ को करीमगंज (उत्तर) से कटिगोराह स्थानांतरित कर दिया गया है। हाल में भाजपा में शामिल हुए पूर्व अगप विधायक भूपेन रॉय अभयपुरी से चुनाव लड़ेंगे।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article