देश

'गलत कदम मत उठाइए'... NEET छात्रों के लिए केजरीवाल का संदेश

अरविंद केजरीवाल ने NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में बढ़ते तनाव और आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए छात्रों से कोई गलत कदम न उठाने की अपील की। उन्होंने छात्रों से अपनी भावनाएं और सुझाव साझा करने को कहा।

Image

NEET परीक्षा रद्द होने पर बोले केजरीवाल

NEET-UG 2026 परीक्षा कैंसिल होने के बाद देशभर में छात्रों के बीच तनाव और नाराजगी का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के जरिए छात्रों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने के बाद कई बच्चे डिप्रेशन और तनाव में हैं, लेकिन कोई भी छात्र गलत कदम न उठाए। उन्होंने छात्रों से यह भी कहा कि वे अपनी भावनाएं और सुझाव उनके साथ शेयर करें।

मैं भी एग्जाम के स्ट्रेस से गुजरा हूं - केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने X पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें देशभर से छात्रों के लगातार कॉल और मैसेज मिल रहे हैं। कई बच्चे परीक्षा रद्द होने के कारण डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गोवा, सीकर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से छात्रों की आत्महत्या की खबरें भी सामने आई हैं। वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा, “मैं सभी बच्चों से कहना चाहता हूं कि इतना बड़ा कदम मत उठाइए। मैं आपकी परेशानी और तनाव को समझ सकता हूं। मैंने भी आईआईटी और यूपीएससी की परीक्षाएं दी हैं। परीक्षा की तैयारी और उसका दबाव कैसा होता है, यह मैं जानता हूं।” उन्होंने कहा कि आत्महत्या या तनाव समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि सभी को मिलकर इसका रास्ता निकालना होगा।

केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी छात्र को मानसिक तनाव महसूस हो रहा है, तो वह अपनी बात शेयर करें। उन्होंने ने छात्रों से कहा कि वे कमेंट सेक्शन या डायरेक्ट मैसेज के माध्यम से अपनी भावनाएं और सुझाव उन्हें भेज सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे छात्रों से संपर्क करने की कोशिश करेंगे और उनके साथ मिलकर समाधान निकालेंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि NEET परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर छात्रों के सुझाव महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए अपने विचार शेयर करें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!