देश

अरुणाचल के पंचायत चुनावों में खिला 'कमल'; PM मोदी ने जनता का जताया आभार, बोले- सुशासन की राजनीति...

Arunachal Local Body Polls: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के प्रति समर्थन जताने के लिए राज्य की जनता का आभार जताया। अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने जिला परिषद और ग्राम पंचायत की अधिकांश सीट पर जीत हासिल करते हुए अपना दबदबा कायम रखा।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

Arunachal Local Body Polls: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के प्रति समर्थन जताने के लिए राज्य की जनता का आभार जताया।

PM ने जताया जनता का आभार

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर कहा, ''अरुणाचल प्रदेश की जनता सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट समर्थन दिखा रही है। मैं अरुणाचल प्रदेश के लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने भाजपा के प्रति स्नेह और विश्वास जताया है। इससे राज्य के बदलाव के लिए काम करते रहने का हमारा संकल्प और मजबूत होता है।'' उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वह लोगों के बीच अथक परिश्रम कर रहे हैं।

अरुणाचल में भाजपा की बंपर जीत

अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने जिला परिषद और ग्राम पंचायत की अधिकांश सीट पर जीत हासिल करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के सचिव तारू तालो ने बताया कि पंचायत चुनावों के लिए मतगणना देर रात तक जारी रही, जिसकी आधिकारिक पुष्टि रविवार को हुई।

किसे कितनी सीटें मिलीं?

एसईसी के एक बयान के अनुसार, जिला परिषद क्षेत्र में भाजपा ने जिला परिषद सदस्य की 245 (ZPM) सीट में से 170 सीट पर जीत दर्ज की, जिनमें से 59 सीट निर्विरोध जीती गईं। इससे जिला स्तर पर उसका स्पष्ट वर्चस्व स्थापित हो गया है। अरुणाचल प्रदेश पीपुल्स पार्टी (PPA) 28 सीट के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस ने जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में सात सीट हासिल कीं।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने एक निर्विरोध सीट सहित कुल पांच सीट जीतीं, जबकि 23 निर्वाचन क्षेत्रों में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। ग्राम पंचायत चुनावों में भी ऐसा ही रुझान देखने को मिला, जहां भाजपा ने 8,208 सीट में से 6,085 सीट जीतीं।

पीपीए के उम्मीदवारों ने 386 निर्विरोध सीट सहित कुल 648 सीट जीतीं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 280 निर्विरोध सीट सहित कुल 627 सीट हासिल कीं। कांग्रेस ने 111 निर्विरोध सीट सहित 216 सीट जीतीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 159 निर्विरोध सीट सहित कुल 396 सीट जीतीं और एनपीपी ने 81 निर्विरोध सीट सहित 160 सीट जीतीं। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने 16 निर्विरोध सीट सहित कुल 27 सीट जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक सीट जीती। ईटानगर नगर निगम (IMC) के चुनावों में भाजपा ने 20 में से 14 वार्डों में जीत हासिल की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article