Train Derail: गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे,घटना में कोई हताहत नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2020, 08:54 PM IST

Gorakhpur-Kolkata Puja Special train Coach Derail: गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे आज सिलौत और सिहो के बीच पटरी से उतर गए, हादसे में सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Train Derail: गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे,घटना में कोई हताहत नहीं

गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे आज सिलौत और सिहो के बीच पटरी से उतर गए, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि ये पूजा स्पेशल ट्रेन मुज़फ़्फ़रपुर समस्तीपुर रेल खण्ड पर डिरेल हुई है, ये घटना सिलौत और सिहो स्टेशन के बीच हरिशंकर गाओं की है दो बोगी पटरी से उतरी हैं इस स्पेशल ट्रेन का नंबर 05048 है।

ये घटना मंगलवार की शाम करीब 5.17 बजे की  बताई जा रही है जब गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या 05048 की दो बोगी बेपटरी हो गयी, ड्राइवर ने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका।अधिकारियों ने इस बात की सूचना मंडल को दी, सोनपुर मंडल के डीआरएम मौके पर पहुंच कर जांच की और प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को ट्रेन के अगले हिस्से में शिफ्ट करके ट्रेन को आगे भेजा।

घटना के संदर्भ में एक यात्री ने बताया कि वे गोरखपुर से कोलकत्ता जा रहे थे। मुज़फ़्फ़रपुर स्टेशन से खुलने के 15 मिनट  बाद अचानक एसी बोगी दो दो फिट जम्प करने लगी, उस वक्त ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी, ड्राइवर अचानक ट्रेन नही रोक सकता था फिर धीरे धीरे ड्राइवर ने ट्रेन रोकी एसी सहित दो डब्बे पटरी से उतर गए हैं। वहीं दूसरे यात्री ने बताया कि अचानक ट्रेन से आवाज आने लगी ट्रेन को रोका गया,कोई हताहत नही हुआ।

ट्रेन का बक्सा टूटकर लटकता और पटरी से टकराता रहा

बताया जा रहा है कि एक स्थानीय नागरिक के मुताबिक लगभग दो किलोमीटर तक ट्रेन का बक्सा टूटकर लटकता और पटरी से टकराता रहा और आवाज आने और हल्ला होने पर ड्राइवर ने ट्रेन रोका। दुर्घटना के कारण डाउन लाइन पर यातायात प्रभावित हुआ है वहीं अप लाइन पूरी तरह क्लियर बताई जा रही है, घटना के कारणों की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ASEAN देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएगा भारत, युवाओं के लिए ‘डिफेंस यूथ ब्रिज’ का प्रस्ताव

ASEAN देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएगा भारत, युवाओं के लिए ‘डिफेंस यूथ ब्रिज’ का प्रस्ताव

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस एक्टिव, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस एक्टिव, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति