Tral Encounter: जैश ए मोहम्मद का टॉप कमांडर शाम सोफी मारा गया, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2021, 03:52 PM IST

Tral Encounter:जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। त्राल में जैश ए मोहम्मद का टॉप कमांडर शाम सोफी मारा गया है।

Tral Encounter: जैश ए मोहम्मद का टॉप कमांडर शाम सोफी मारा गया, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

Tral Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की मुहिम जारी है। हाल ही में जिस तरह से घाटी में आतंरी वारदातों में इजाफा हुआ है उसके बाद सुरक्षाबलों ने अपने अभियान को और तेज किया है, उसी क्रम में त्राल इलाके में जैश- ए- मोहम्मद का टॉप कंमांडर शाम सोफी मारा गया है। अवंतीपोरा के त्राल इलाके के तिलवानी मोहल्ला में चल रही मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक पुख्ता जानकारी के बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। 

कासा को और दी गई धार
सुरक्षाबलों का कहना है कि कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन को और धार देकर आतंकियों के ठिकानों की तलाश कर उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। इन अभियानों में ध्यान दिया जा रहा है कि किसी भी आम नागरिक को किसी तरह की परेशानी ना आए। मुठभेड़ वाली जगह पर आम लोगों से अपील की गई है कि वो वहां ना जाएं। 


आतंकी तंजीमों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
बता दें कि हाल ही में सूरनकोट में घात लगाकर किए गए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। उस वारदात के बाद जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में आतंकियों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों का कहना है कि वारदात के लिए जिम्मेदार किसी भी शख्स को छोड़ा नहीं जाएगा। सूरनकोट मामले में सभी राजनीतिक दलों ने एक सुर में आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें