बंगाल में सियासी हमलों के बीच TMC नेता शेख आलम का विवादित बयान, '...तो बना सकते हैं 4 पाकिस्‍तान'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2021, 08:52 PM IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी धुआंधार प्रचार अभियान के बीच टीएसी नेता शेख आलम के एक बयान को लेकर विवाद पैदा हुआ है, जिसमें उन्‍होंने पाकिस्‍तान को लेकर बात की है।

बंगाल में सियासी हमलों के बीच TMC नेता शेख आलम का विवादित बयान, '...तो बना सकते हैं 4 पाकिस्‍तान'
Photo Credit: ANI

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर धुआंधार प्रचार अभियान जारी है, जिसमें हर पार्टी पूरे जोरशोर से जुटी हुई है। इस दौरान सियासी हमले भी खूब हो रहे हैं। खास तौर पर राज्‍य में सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच ऐसी खूब बयानबाजियां देखने को मिल रही हैं। इसी बीच टीएमसी नेता शेख आलम के एक बयान को लेकर विवाद पैदा हो गया है।

एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा, 'हम महज 30 प्रतिशत हैं और वे 70 फीसदी हैं। 70 फीसदी के समर्थन से वे सत्‍ता में आएंगे, उन्‍हें शर्मिंदा होना चाहिए। यदि हमारी मुस्लिम आबादी एक तरफ हो जाए तो हम चार नए पाकिस्‍तान बना सकते हैं। फिर ये 70 फीसदी की आबादी कहां जाएगी?' उनके इस बयान को लेर बंगाल सियासत में खलबली मच गई है, जो उन्‍होंने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान दिया था।

बीजेपी का हमला

बीजेपी ने टीएमसी नेता के इस बयान को लेकर ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी पर हमले तेज कर दिए गए हैं। बीजेपी के केंद्रीय सह प्रभारी अमित मालवीय ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया और लोगों से सवाल किया कि क्‍या वे इस तरह का बंगाल चाहते हैं?

टीएमसी नेता के भाषण का वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में उन्‍होंने कहा, 'बीरभूम के नानूर स्थित बासा पाड़ा में कल (बुधवार) को भाषण देते हुए टीएमसी नेता शेख आलम ने कहा कि अगर भारत में 30 प्रतिशत मुस्लिम एक साथ आते हैं तो 4 पाकिस्तान बन सकते हैं... उनकी निष्‍ठा ममता बनर्जी के प्रति स्‍पष्‍ट है... क्या वह उनकी इस बात का समर्थन करती हैं? क्या हम ऐसा बंगाल चाहते हैं?'

वहीं, पश्चिम बंगाल बीजेपी उपाध्‍यक्ष अर्जुन सिंह ने इस मामले को लेकर ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि वह सत्‍ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।

इस बीच, मामले के तूल पकड़ने पर टीएमसी नेता ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्‍होंने कहा कि अगर उनकी बातों से किसी की भावना आहत हुई है तो वह माफी मांगते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा