Terror Attack: श्रीनगर में सीआरपीएफ और पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, इलाके की हुई घेरेबंदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2020, 02:39 PM IST

श्रीनगर के सज्जारीपोरा इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस पार्टी पर हमला किया। इस गमले में एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल है।

Terror Attack: श्रीनगर में सीआरपीएफ और पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, इलाके की हुई घेरेबंदी

श्रीनगर: आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त पार्टी पर हमला किया है। यह घटना श्रीनगर के हवलल के सज्जारीपोरा में हुई थी।समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा कि हमले में एक पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हो गए हैं।इस क्षेत्र को बंद कर दिया गया है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक खोज शुरू की गई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकियों की पहचान की जा रही है। अभी तक किसी संगठन ने आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि इस समय जम्मू-कश्मीर में जिला परिषद के चुनाव हो रहे हैं। 

हाल के दिनों मे पाक की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन
हाल के दिनों नें पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन के मामलों में इजाफा हुआ है। केरनी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की गई थी हालांकि सुरक्षाबलों वे उसे ध्वस्त कर दिया था। इससे पहले नगरोटा में जिस तरह से जैश के आतंकियों को मार गिराया और उन्होंने भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे उससे पता चलता है कि आईएसआई और पाक सेना किस तरह से भारत के खिलाफ नापाक मुहिम में जुटी हुई है। 

पाकिस्तान पर रक्षा मंत्री ने कसा था तंज
रक्षा मंत्री राजनाथ ने शनिवार को संप्रभुता की रक्षा का हवाला देते हुए कहा था कि जो पड़ोसी देश की तरह हो जाए आप समझ सकते हैं कि क्या होगा। बिना पाकिस्तान का नाम लिए उन्होंने कहा कि वो अपने खुद के दम पर आगे नहीं बढ़ सकता है। इसके अलावा वो उन लोगों को भी रोक नहीं पाता है जो उसकी जमीन पर व्यापार करने के लिए आ जाते हैं।

End of Article