Sidhu Moose Wala के हत्यारों की फिल्मी कहानी! एक कॉल से चढ़े पुलिस के हत्थे, जानिए कैसे?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 12:09 PM IST

Sidhu Moose Wala Murder Case: दरअसल, पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Sidhu Moose Wala के हत्यारों की फिल्मी कहानी! एक कॉल से चढ़े पुलिस के हत्थे, जानिए कैसे?
Photo Credit: BCCL

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के लगभग 100 दिन बाद कथित रूप से केस में शामिल छठे और आखिरी शूटर दीपक मुंडी को धर दबोचा गया। इन कथित हत्यारों की कहानी कुछ-कुछ फिल्मों से मिलती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि एक कॉल की मदद से तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ सके। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नेपाली पुलिस ने इसे और इसे दो गुर्गों को सबसे पहले धरा था, जो बंगाल-नेपाल बॉर्डर के पास झापा गांव पहुंचे थे। दरअसल, गांव वालों ने शुरुआत में इन्हें बच्चा चोर गैंग समझा था और परड़कर पिटाई करने के बाद स्थानीय पुलिस को सौंप दिया था। पूछताछ के दौरान तीनों ने नेपाली पुलिस को यह कह कर गुमराह किया वे भारत के कारोबारी हैं। 

पुलिस ने इसके बाद उनके आईडी कार्ड चेक किए और फिर किसी जान-पहचान वाले को छुड़ाने के संबंध में कॉल करने के लिए कहा। हिरासत में राजिंदर उर्फ जोकर ने करीबी को फोन मिलाया और इस कॉल को दिल्ली पुलिस ने इंटरसेप्ट कर लिया था। स्पेशल सेल को इसके बाद पूरी बातचीत की जानकारी मिली। फौरन स्पेशल सेल की ओर से नेपाली पुलिस को फोन किया गया और बताया गया कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोग असल में सिंगर मूसेवाला के मर्डर केस में फरार हैं। दिल्ली और पंजाब के अफसर इसके बाद नेपाल पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरी कागजात सौंपे और तीनों को दिल्ली लाए।

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए शनिवार (10 सितंबर, 2022) को यह धरपकड़ की। टीम ने इस दौरान शार्पशूटर मुंडी और उसके दो अन्य साथियों को मूसेवाला की सनसनीखेज हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा से अरेस्ट किया। डीजीपी गौरव यादव बोले- हत्या में शामिल छठे और अंतिम फरार शार्पशूटर मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पश्चिम बंगाल में नेपाल सीमा के पास से पकड़ा था। मुंडी बोलेरो मॉड्यूल में शूटर था, जबकि कपिल पंडित और राजिंदर ने हथियार और ठिकाने सहित अन्य मदद दी थी। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इससे पहले शार्पशूटर प्रियव्रत फौजी, कशिश और अंकित सेरसा को दबोचा किया था, जबकि मनप्रीत मनु और जगरूप सिंह रूपा को पंजाब पुलिस ने मार गिराया था। मनु और रूपा, जो जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के सदस्य माने जाते हैं, जिन्होंने मूसेवाला की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई को कथित तौर पर शार्पशूटर मुहैया कराए थे, 20 जुलाई को अमृतसर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक मुठभेड़ में मारे गए थे। (एजेंसी इनपुट्स के साथ) 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट