कंगना रनौत को एक और 'धमकी', शिवसेना के आईटी सेल ने दर्ज कराई शिकायत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2020, 10:49 AM IST

Kangana Ranaut : शिवसेना के आईटी सेल ने कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिवसेना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने पर उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।

कंगना रनौत को एक और 'धमकी', शिवसेना के आईटी सेल ने दर्ज कराई शिकायत
Photo Credit: PTI

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में शिवसेना और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। शिवसेना के आईटी सेल ने अभिनेत्री के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिवसेना की मांग है कि मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने पर कंगना के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए। बता दें कि सुशांत सिंह की मौत मामले में मुंबई पुलिस की भूमिका पर कंगना ने सवाल उठाए हैं। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत और अभिनेत्री के बीच जुबानी जंग देखने को मिली है। कंगना इस समय हिमाचल प्रदेश के मनाली में हैं। अभिनेत्री ने कहा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई पहुंचेंगी।

मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर कंगना ने उठाए हैं सवाल 
सुशांत सिंह की मौत मामले में न्याय की मांग करते हुए अभिनेत्री ने पिछले कुछ दिनों में कई ट्वीट किए हैं। कंगना ने अपने इन ट्वीट में मुंबई पुलिस एवं महाराष्ट्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। इसके बाद वह शिवसेना के नेताओं के निशाने पर आ गईं। शिवसेना नेता एवं प्रवक्ता संजय राउत का कहना है कि अभिनेत्री का बयान महाराष्ट्र का अपमान करने वाला है। राउत ने कंगना को मुंबई आने पर 'देख लेने' की धमकी दी। इसके बाद कंगना ने कहा कि वह नौ सितंबर को मुंबई आ रही हैं।

गृह मंत्रालय ने अभिनेत्री को दी है सुरक्षा
इस बीच कंगना को मिल रही 'धमकियों' को देखते हुए गृह मंत्रालय ने उन्हें 'वाई श्रेणी' की सुरक्षा प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना ने प्रदेश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ाया है। इसलिए मनाली स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है। करणी सेना ने भी कहा है कि नौ सितंबर को उसके सदस्य मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे और वे अभिनेत्री को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएंगे।  

औरंगाबाद में भी शिवसेना ने ज्ञापन सौंपा
शिवसेना की औरंगाबाद इकाई ने भी कंगना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यहां शिवसेना ने पुलिस को सौंपे अपने ज्ञापन में अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। शिवसेना की औरंगाबाद इकाई के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि रनौत ने मुंबई की तुलना पीओके से की, जिससे महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों की भावनाएं आहत हुईं।मुंबई में एक सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप लोनाडकर ने भी रनौत को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे मुंबई और इसकी पुलिस को लेकर किए गए उनके विवादास्पद ट्वीट पर माफी मांगने की मांग की है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा