नई दिल्ली: उत्तर भारत में जारी ठंड के प्रकोप के बाद हरियाणा सरकार ने दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। शीतलहर के चलते 30 और 31 दिसंबर को आगरा के भी सभी स्कूल बंद रहेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट (ADM) आगरा सिटी, प्रभाकांत अवस्थी ने आगरा में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया।
इसके अलावा लखनऊ में भी प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगी।
इसके बाद हरियाणा के सभी स्कूल नियमित सर्दियों की छुट्टियों के चलते 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। राज्य के स्कूल अब 16 जनवरी, 2020 को खुलेंगे। हरियाणा में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आसपास पहुंच गया है और दिन का तापमान भी अधिकतर जगहों पर 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
नोएडा में भी स्कूल 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बंद रहेंगे। डीएम ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा, 'जिले में गंभीर ठंड की स्थिति के मद्देनजर जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों को 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बंद रखा जाएगा।'
Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।