Bihar: फिर CM नीतीश से मिले कुशवाहा, NDA में होंगे शामिल या करेंगे जेडीयू में पार्टी का विलय? अटकलें जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2021, 07:08 AM IST

बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में उलटफेर देखने को मिल सकता है। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार शाम को एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की।

Bihar: फिर CM नीतीश से मिले कुशवाहा, NDA में होंगे शामिल या करेंगे जेडीयू में पार्टी का विलय? अटकलें जारी

पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों कई प्रकार की अटकलें लग रही है और इन सबके बीच राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई तीसरी मुलाकात है और इस अवसर पर जेडीयू के राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद लौटते उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वो कभी नीतीश कुमार से अलग हुए ही नही थे, बस राजनीतिक विचारधारा अलग थी।

तो होगा जेडीयू में विलय

वहीं वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि कुशवाहा के आने से जेडीयू मजबूत होगी। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा हो रही है कि जल्द ही कुशवाहा अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP)का जेडीयू में विलय कर सकते हैं, हालांकि आरएलएसपी नेता ऐसे कयासों को खारिज कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात के बाद कुशवाहा की पार्टी के विलय की बात आगे बढ़ गई है और जो अड़चनें आ रही हैं उन्हें जल्द दूर करने की बात कही जा रही है।

विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद तीसरी मुलाकात
पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद से अभी तक कुशवाहा तीन बार सीएम नीतीश से मुलाकात कर चुके हैं। इस चुनाव में कुशवाहा की पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी जिसके बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी ने ओवैसी की AIMIM तथा मायावती की बसपा तथा अन्य छोटें दलों के साथ मिलकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट बनाया था और कुशवाहा को सीएम उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन जो नतीजे आए वो कुशवाहा के लिए बेहद निराशाजनक रहे और कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका।

तो विधान परिषद के जरिए मंत्री बनेंगे कुशवाहा
राज्य में विधान परिषद की राज्यपाल कोटे की खाली 12 सीटें भरी जानी हैं और चर्चा ये भी है कि कुशवाहा को विधान परिषद के जरिए भेजकर नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। दरअसल नीतीश कुमार अपने कुशवाहा वोट बैंक को मजबूत करने में भी जुटे हुए है और इसी के तहत उन्होंने कुछ दिन पहले विधानसभा चुनाव हार चुके उमेश सिंह कुशवाहा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। आपको बता दें कि कुशवाहा की रोलसपा 2014 में एनडीए का हिस्सा थी और 2019 में लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही कुशवाहा ने एनडीए से नाता तोड़ा था। केंद्र की मोदी सरकार में कुशवाहा मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रहे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट