Rajasthan: दौसा के बसवा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर में चार की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2021, 10:28 AM IST

Road Accident: राजस्थान के दौसा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें चार लोगों की जान चले गई है। यह हादसा दौसा के बसवा थाना क्षेत्र का है जहां ट्रक और एंबुलेंस की जबरदस्त भिडंत हो गई।

Rajasthan: दौसा के बसवा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर में चार की मौत

दौसा: दौसा के बसवा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क पर काल पसरा और भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। दरअसल अलवर से एक मरीज को लेकर एंबुलेंस जयपुर जा रही थी। इसी दौरान अलवर-दौसा सीमा के समीप जयसिंह पुरा फाटक के पास ट्रक और एंबुलेंस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। अलवर- गंगापुर मेगा हाईवे पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और एंबुलेंस में सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल बांदीकुई अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

चार की मौत

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया वहीं दो अन्य घायलों को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर कर दिया। इधर सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को जप्त कर लिया वही क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को हाईवे से दूर हटा कर यातायात सुचारू कराया फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं लग सका है। लेकिन प्रथम दृष्टया संभावना जताई जा रही है कि ट्रक चालक काफी तेज गति से था और उसने सामने से आ रही एंबुलेंस को टक्कर मार दी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच में बसवा थाना पुलिस जुटी हुई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा