जो कहता था गंगा ने बुलाया, उसी ने मां गंगा को रुलाया...राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2021, 02:26 PM IST

Rahul Gandhi's Taunt on PM Modi:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार हर मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रहे है, एक बार फिर उन्होंने गंगा में तैरते मिले शवों को लेकर मोदी सरकार को घेरा है।

जो कहता था गंगा ने बुलाया, उसी ने मां गंगा को रुलाया...राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

नई दि्ल्ली:कोरोना संकट के इस दौर में क्या-क्या नहीं देखने को मिल रहा है, बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश और बिहार में गंगा में लगातार शव मिले हैं। कहा जा रहा है कि ये शव कोरोना मरीजों के हैं, जिनको अस्पतालों और परिजनों ने गंगा में बहा दिया है वहीं इसको लेकर योगी  सरकार निशाने पर है, तो वहीं केंद्र पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

राहुल गांधी भी कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार सवाल उठा रहे हैं राहुल का कहना है कि केंद्र ना सिर्फ कोरोना की स्थिति को संभालने में फेल रही है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है' राहुल ने बिना नाम लिए सीधे पीएम मोदी पर तंज किया है।

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति समस्या को और बिगाड़ रही है जो भारत झेल नहीं सकता। वैक्सीन की खरीद केंद्र को करनी चाहिए और वितरण की जिम्मेदारी राज्यों को दी जानी चाहिए।

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "गंगा में तैरती लाशें महज आंकड़े नहीं हैं, वे किसी के पिता, मां, भाई और बहन हैं, सरकार की जवाबदेही होनी चाहिए जिसने अपने लोगों को इतनी बुरी तरह विफल कर दिया है।"

इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया, "बलिया और गाजीपुर में गंगा में शव तैर रही हैं, रिपोर्ट में उन्नाव में नदी के किनारे बड़े पैमाने पर शव दफनाने की खबरें आ रही हैं, लखनऊ, गोरखपुर, झांसी और कानपुर जैसे शहरों से आधिकारिक संख्या कम बताई जा रही है।"

End of Article