RSS महिलाओं को दबाता है, मोदी-संघ ने किसी महिला को PM नहीं बनाया: राहुल गांधी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2021, 06:08 PM IST

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी और RSS ने महिला को हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री नहीं बनाया; कांग्रेस पार्टी ने बनाया है; तो हमारे लिए सब एक हैं।

RSS महिलाओं को दबाता है, मोदी-संघ ने किसी महिला को PM नहीं बनाया: राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब आप (महात्मा) गांधी की तस्वीर देखेंगे, तो आपको उनके आसपास 2-3 महिलाएं दिखाई देंगी। क्या आपने किसी महिला के साथ मोहन भागवत की तस्वीर देखी है? ऐसा इसलिए है क्योंकि उनका संगठन महिलाओं को दबाता है और हमारा संगठन उन्हें एक मंच देता है। मोदी-आरएसएस ने किसी महिला को देश का पीएम नहीं बनाया, कांग्रेस ने बनाया।

राहुल ने कहा कि वो (भाजपा) अपने आप को हिन्दू पार्टी कहते हैं और पूरे देश में लक्ष्मी और दुर्गा पर आक्रमण करते हैं। जहां ये जाते हैं, कहीं लक्ष्मी को मारते हैं, कहीं दुर्गा को मारते हैं। ​ये हिन्दू धर्म का प्रयोग करते हैं, ये धर्म की दलाली करते हैं। मगर ये हिन्दू नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी-आरएसएस के लोग कहते हैं कि वे हिंदू पार्टी हैं। पिछले 100-200 वर्षों में महात्मा गांधी वह व्यक्ति हैं जिन्होंने हिंदू धर्म को समझा और उसका पालन किया। इसे हम भी मानते हैं और भाजपा-RSS के लोग भी मानते हैं। अगर महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन हिंदू धर्म को समझने के लिए दे दिया तो गोडसे ने उन्हें क्यों मारा। यह एक विरोधाभास है और आपको इसके बारे में सोचना होगा। 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा बीजेपी और आरएसएस से अलग है। एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में मैं अन्य विचारधाराओं के साथ समझौता कर सकता हूं लेकिन भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के साथ नहीं। यह हमारे लिए एक बड़ा सवाल है कि गांधी, कांग्रेस, गोडसे और सावरकर की विचारधाराओं में क्या अंतर है।

राहुल गांधी ने ये सब महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा। उन्होंने कहा कि ये किस प्रकार के हिन्दू हैं? ये झूठे हिन्दू हैं; ये हिन्दू धर्म का प्रयोग करते हैं, ये धर्म की दलाली करते हैं; मगर ये हिन्दू नहीं हैं। 

End of Article